Gold Price Today: झटके में महंगा हुआ 10 ग्राम सोना 1Kg चांदी, जानें 10 सितंबर का भाव

अमेरिकी डॉलर (US Dollar) में आई कमजोरी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें बढ़ गई हैं. इसी वजह से आज घरेलू बाजार में सोने के दामों में तेजी आई है.
Gold Price Today: झटके में महंगा हुआ 10 ग्राम सोना 1Kg चांदी, जानें 10 सितंबर का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. (PTI)

अमेरिकी डॉलर (US Dollar) में आई कमजोरी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें बढ़ गई हैं. इसी वजह से आज घरेलू बाजार में सोने के दामों में तेजी आई है. गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले गोल्ड के भाव (Gold Price on 10th September 2020) 287 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गए. वहीं, इस दौरान चांदी की कीमतों (Silver Price on 10th September 2020) में 875 रुपए की तेजी आई. एक्सपर्ट्स इस तेजी को टिकाऊ नहीं मान रहे हैं.

सोने का नया भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. 99.9 फीसदी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 52,104 रुपए से बढ़कर 52,391 रुपए पर पहुंच गए हैं. इस दौरान कीमतों में 287 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा स्तर से सोने में तेज बिकवाली की आशंका है. कॉमैक्स पर सोना 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ सकता है. इसीलिए भारतीय कारोबारी सोने में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं.

चांदी का नया भाव
चांदी की कीमतों में भी तेजी चौथे दिन तेजी आई. गुरुवार, को दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी के दाम 69,075 रुपए प्रति दस ग्राम से बढ़कर 69,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. इस दौरान कीमतों में 875 रुपए की तेजी आई है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

अब भी रिकॉर्ड स्तर से नीचे
भारत में सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों से छोटे दायरे में फंस गई हैं. पिछले सत्र में MCX पर सोने का वायदा 0.07% बढ़ा था जबकि चांदी 0.12% फिसला था. सोना पिछले महीने के 56,200 के रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 5000 रुपए प्रति दस ग्राम नीचे है. इसी तरह, चांदी की कीमतें हालिया ऊपरी स्तरों से 10,000 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6