Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमत में भारी तेजी, प्रति 10 ग्राम येलो मेटल की कीमत यहां करें नोट

Gold Price Today: न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया. डॉलर के कमजोर होने के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई.
Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमत में भारी तेजी, प्रति 10 ग्राम येलो मेटल की कीमत यहां करें नोट

डॉलर के कमजोर होने के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई.

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों (Gold Price today) में तेजी के साथ-साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार (2 जून 2022) को सोना 434 रुपये की तेजी के साथ 50,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पीटीआई की खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना (Gold) 50,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत भी चढ़ी
चांदी की कीमत भी 918 रुपये बढ़कर 61,776 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,858 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार के कारोबार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 77.60 रुपये प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी भी मामूली तेजी के साथ 22 डॉलर प्रति औंस हो गई.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि गुरुवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,852 डॉलर प्रति औंस हो गया. डॉलर के कमजोर होने के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई.

Add Zee Business as a Preferred Source

चांदी वायदा में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के चलते कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत (silver rate) 215 रुपये की तेजी के साथ 61,795 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी के करार की कीमत 215 रुपये या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,795 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 13,289 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी (silver) वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण, घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से, कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था. इंटरनेशनल लेवल पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.62 डॉलर प्रति औंस हो गया.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के चलते सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना (Gold price) 177 रुपये की तेजी के साथ 50,965 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोना (Gold Price Today) 177 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,965 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 247 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की तरफ से ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.31 प्रतिशत बढ़कर 1,854.40 रुपये प्रति औंस हो गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6