&format=webp&quality=medium)
फिजिकल गोल्ड के अलावा सोने में निवेश को काफी मुश्किल समझा जाता है. (फोटो: PTI)
सोना भारतीयों की पहली पसंद है. खासकर त्योहारों की सीजन में सोने की ज्वेलरी में निवेश करना लोगों की पहली चॉइस होती है. अब धनतेरस और दिवाली आने वाली है. ऐसे में सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है. लेकिन, सोने की कीमतों में आई तेजी के बाद से लोगों ने फिजिकल गोल्ड में निवेश नहीं किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिवाली तक सोने की कीमतों और तेजी देखने को मिलेगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर गोल्ड में निवेश करना है तो यह सही मौका है. हालांकि, एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अच्छा मुनाफा कमाने के लिए फिजिकल गोल्ड के बजाए गोल्ड ETF बेहतर ऑप्शन है.
पिछले कुछ समय में गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा भी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन महीनों मतलब 1 तिमाही में भारतीयों ने फिजिकल गोल्ड के बजाए गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट फंड में निवेश किया है.
आसान है ETF में निवेश
फिजिकल गोल्ड के अलावा सोने में निवेश को काफी मुश्किल समझा जाता है. लेकिन, गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना बेहद आसान है. पिछले कुछ समय में सोना खरीदने वालों के लिए कई मोबाइल ऐप आए हैं. इन ऐप के जरिए सोने में निवेश किया जा सकता है. टेक्नोलॉजी कंपनी अल्फाबेट के पेमेंट ऐप गूगल-पे से भी सोने में निवेश किया जा सकता है. गूगल-पे पर 99.99 फीसदी शुद्ध 24 कैरेट गोल्ड खरीदने का मौका है. यहां सिर्फ 1 रुपए में सोना खरीदा जा सकता है.
टैक्स के लिए देनी होगी लोकेशन
सोने पर लगने वाला टैक्स हर राज्य के हिसाब से अलग होता है. इसलिए ऐप से खरीदारी करते वक्त आपको GPS लोकेशन ऑन रखनी होगी. ऐप आपकी लोकेशन चेक करेगा और उस हिसाब से टैक्स लगेगा.
5 मिनट तक नहीं बदलेगा भाव
सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है. बाजार बंद होने के बाद ही कीमतें स्थिर रहती हैं. लेकिन, आपके ऐप पर खरीदारी के वक्त जो भाव दिखाया गया होगा, वह 5 मिनट तक नहीं बदलेगा. ऐसे में आप उसी भाव पर गोल्ड खरीद सकते हैं. पेमेंट होने के बाद आपका खरीदा सोना आपके Vault में नजर आएगा.
कैंसिल नहीं होगा प्रोसेस
किसी वजह से पेमेंट करते वक्त पेमेंट फेल होता है और पैसा अकाउंट से कट जाता है तो घबराएं नहीं. तीन वर्किंग डेज में आपका पैसा आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगा. सोना खरीदने की प्रक्रिया पूरा होने के बाद इसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, आप उसी भाव पर MMTC PAMP पर बेच सकते हैं.
ZEE Business Damdar Diwali: ज़ी बिज़नेस के साथ मनाएं 'दमदार दिवाली'. दमदार स्ट्रैटेजी, सटीक विश्लेषण और दिग्गज एक्सपर्ट बनाएंगे आपकी दिवाली खास. 14 अक्टूबर से सिर्फ Zee Business.in