कपास का रकबा बढ़ा है. पिछले साल के मुकाबले इस बार कॉटन की बुआई 5.57 फीसदी ज्यादा हुआ है. एमसीएक्स पर कॉटन के दाम 20,810 पर ट्रेड कर रहे हैं.
खरीफ सीजन की बुआई में सुधार आया है. अब तक 926 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है. पिछले साल इस सीजन में 966.39 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई थी.