Tanla Platform, Trident और Vedanta पर एक्सपर्ट्स ने बताई राय, जानिए निवेशक क्या करें

Stocks to Buy, Sell & Hold: पिछले हफ्ते के कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इन तीन शेयरों में दमदार हलचल देखने को मिली थी. एक्सपर्ट ने निवेशकों के लिए इन तीनों स्टॉक पर अपनी राय रखी है.
Tanla Platform, Trident और  Vedanta पर एक्सपर्ट्स ने बताई राय, जानिए निवेशक क्या करें

Buy, Sell and Hold: भारतीय बाजार पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी लाल निशान के साथ बंद हुए. लगातार तीन दिन भारतीय बाजार बिकवाली के साथ बंद हुए. S&P BSE Sensex 60,000 के नीचे और Nifty50 17800 के लेवल के नीचे बंद हुआ. सेक्टर स्पेसिफिक बात करें तो इस दौरान PSU बैंक में खरीदारी देखने को मिली और ऑटो, मेटल, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली जारी रही.

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन कैसा रहा बाजार?

Tanla Platform में पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार को 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. वहीं Trident भी 5 फीसदी बढ़ा लेकिन Vedanta में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अगर आपने भी अपने पोर्टफोलियो में इन शेयरों को शामिल किया है तो यहां जान लीजिए कि एक्सपर्ट का इन तीनों पर क्या राय है...

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

a

एक्सपर्ट की राय

ट्रेडिंग एडवाइजरी Chartviewindia.in के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट मजहर मोहम्मद ने इन तीनों शेयरों पर अपनी राय रखी है. एक्सपर्ट ने बताया कि सोमवार को बाजार खुलने के बाद इन शेयरों को लेकर निवेशकों को क्या करना चाहिए.

Tanla Platform: Buy on Dips

एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये शेयर अभी 1550 के भी पार जाएगा. एक्सपर्ट ने बताया कि इस स्टॉक में दो हफ्ते में 1150 से 1460 तक का उछाल देखा गया है. इसलिए यहां प्रॉफिट बुकिंग को यहां देखा नहीं जा रहा है. इसलिए पॉजिशनल ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि अभी खरीदारी की स्ट्रैटेजी अपना सकते हैं. एक्सपर्ट ने बताया कि या तो इस शेयर को अभी से खरीद लिया जाए या फिर 1400 के लेवल पर आने पर इसे खरीदा जा सकता है. एक्सपर्ट ने 1390 का Stop Loss दिया है.

Trident: Hold

एक्सपर्ट ने बताया कि मौजूदा हफ्ते में इस शेयर ने अपने 5 हफ्ते पुराना कंसोलिडेशन जोन 43-35 के लेवल के बीच में रहा. क्लोजिंग बेसिस के आधार पर ये शेयर 51 के लेवल को पार कर सकता है. एक्सपर्ट ने राय दी है कि इस शेयर पर 38 Stop Loss के साथ Hold की सलाह दी जाती है.

Vedanta Ltd: Avoid

एक्सपर्ट ने वेदांता पर खरीदारी ना करने की सलाह दी है. एक्सपर्ट ने बताया कि इस शेयर के 290-280 सपोर्ट जोन के ऊपर तक टिका रहना मुश्किल है. एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि एक निश्चित समय के लिए इस शेयर पर Avoid किया जाए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6