&format=webp&quality=medium)
Stocks to Buy: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (21 जून) को शेयर बाजार में दमदार तेजी देखने को मिल रही है. शेयर बाजार की तेजी की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex & Nifty) में दोपहर 2 बजे 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. आज के ट्रेडिंग सेशन में लगभग सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. ऐसे में ये निवेशकों के लिए पैसा लगाने का अच्छा मौका हो सकता है. अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में दमदार कमाई करना चाहते हैं या मोटा मुनाफा कमाने चाहते हैं तो ब्रोकरेज की राय पर इन तीनों स्टॉक्स में खरीदारी कर सकते हैं. ये तीनों स्टॉक है Vedanta, Nestle और Apollo Hospital.
ब्रोकरेज कंपनी जेपी मॉर्गन ने इस शेयर में ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है और 499 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. कॉपर स्मेलटर सेल न्यूज की वजह से ये शेयर 15 फीसदी तक टूट चुका है. लेकिन हमारी नजरों में कॉपर स्मलेटर सेल ऑफ कंपनी के पॉजिटिव हो सकता है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर पर अंडरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है और 14566 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि मौजूदा समय में इस कंपनी के शेयर का भाव ब्रोकरेज कंपनी की ओर से दिए गए टारगेट प्राइस से ऊपर है.
ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है और टारगेट प्राइस 4299 रुपए से बढ़ाकर 4461 रुपए कर दिया है. इसके अलावा ब्रोकरेज कंपनी क्रेडिट सुईस ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 4350 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)