&format=webp&quality=medium)
इंडिया पोस्ट आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेना का मौका देता है. (फाइल फोटो)
बिजनेस शुरू करने से लेकर चलाने तक में बड़ा रिस्क है. हर किसी की तमन्ना होती है कि जो बिजनेस शुरू किया जाए उसमें बंपर मुनाफे हो. हालांकि, इसके लिए इंतजार बहुत लंबा होता है. क्योंकि, कोई भी बिजनेस शुरुआत में ज्यादा मुनाफा नहीं देता. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा एक बिजनेस है, जिसमें पहले दिन से कमाई होगी. अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करने का मन बना रहे हैं तो आपके पास मौका है कि मुनाफे वाला बिजनेस शुरू कर सकें. पोस्ट ऑफिस के साथ मिलकर कमाई करने का मौका है. इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेनी होगी. इंडिया पोस्ट मौका देता है कि पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोलकर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकें.
कैसे लें फ्रेंचाइजी
अगर आप भी यह फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रुपए का सिक्योरिटी अमाउंट जमा कराना होगा. यह फ्रेंचाइजी द्वारा एक दिन में किए जाने वाले फाइनेंशियल ट्रान्जेक्शंस के संभावित अधिकतम स्तर पर आधारित है. बाद में यह एवरेज डेली रेवेन्यू के आधार पर बढ़ सकती है. सिक्योरिटी डिपॉजिट NSC की तरह में लिया जाता है. फ्रेंचाइजी लेने वाले का सेलेक्शन डिविजनल हेड करता है. एप्लीकेशन मिलने के 14 दिनों के अंदर ASP/SDl की रिपोर्ट पर आधार पर सेलेक्शन किया जाता है.
फ्रेंचाइजी के लिए क्या हैं शर्तें
कौन ले सकता है फ्रेंचाइजी
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी कोई भी व्यक्ति ले सकता है. इसमें इंस्टीट्यूशंस, ऑर्गेनाइजेशंस के अलावा दुकान वाले, छोटे कारोबारी भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं. शहरी टाउनशिप, स्पेशल इकोनॉमिक जोन, इंडस्ट्रियल सेंटर, कॉलेज, पॉलिटेक्निक्स, यूनिवर्सिटीज, प्रोफेशनल कॉलेज भी फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इन्हें भी मिल सकती फ्रेंचाइजी
पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी के परिवार को भी फ्रेंचाइजी मिल सकती है. लेकिन, इसके लिए एक शर्त रखी गई है. कर्मचारी के परिवार को उसी डिवीजन में फ्रेंचाइजी नहीं मिलेगी, जहां कर्मचारी कार्यरत है. परिवार के सदस्यों में कर्मचारी की पत्नी, बच्चे और कर्मचारी पर निर्भर लोग भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं.
कैसे होती है कमाई
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है. इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है. MOU में कमीशन पहले ही तय कर दिया जाता है.
फ्रेंचाइजी लेने के लिए फॉर्म और इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf
पोस्ट ऑफिस देता है ये सर्विस