&format=webp&quality=medium)
एडटेक स्टार्टअप (Edtech Startup) फिजिक्सवाला (Physics Wallah) ने हॉर्नबिल कैपिटल की अगुवाई में हुए फंडिंग राउंड में 21 करोड़ डॉलर यानी करीब 1753 करोड़ रुपये जुटाए हैं. अब कंपनी का वैल्युएसन 2.5 गुना बढ़कर 2.8 अरब डॉलर हो गया है. कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि मौजूदा निवेशकों जीएसवी और वेस्टब्रिज के साथ लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स ने भी इस फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया है.
बयान के अनुसार, ‘‘फिजिक्सवाला प्राइवेट लिमिटेड (PW) ने अपने ‘सीरीज बी’ फंडिंग राउंड को पूरा कर लिया है, जिसमें 21 करोड़ डॉलर जुटाए गए हैं. इस निवेश से कंपनी का वैल्युएशन 2.8 अरब डॉलर हो गया है, जो इसके पिछले वैल्युएशन 1.1 अरब डॉलर से 2.5 गुना अधिक है. ’’
फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलख पांडे ने कहा, ‘‘प्रतीक और मैं इस यात्रा में हॉर्नबिल कैपिटल और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स के साथ साझेदारी को उत्साहित हैं. हम वेस्टब्रिज और जीएसवी के निरंतर विश्वास को लेकर आभार व्यक्त करते हैं.’’