प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा था कि संकट के समय में हमें अवसर तलाशने चाहिए. इस समय भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना महामारी संकट से जूझ रही है. पूरी अर्थव्यवस्था चौपट पड़ी हुई है. लोगों के काम-धंधे चौपट पड़े हैं. लेकिन यह संकट भी लोगों को एक नया अवसर दे रहा है.
1/13कोरोना संकट ने दो नए कामों को बाजार एक बड़ी जगह दी है, मास्क और सैनिटाइजेशन की. आज तमाम लोग घरों में मास्क (Mask Making) बनाकर पैसा कमा रहे हैं और सैनिटाइजर बनाने की भी इडस्ट्री तेजी पनप रही है.
2/13सरकार कोरोना काल में पैदा हुई मास्क और सैनिटाइजर की बढ़ी मांग को देखते हुए इनसे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दे रही है.
3/13लोगों को सस्ती दर पर मास्क मिलें इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने जीवन शक्ति योजना (Jeevan Shakti Yojana) शुरू की है. इस का मकसद देश में बढ़ती हुई मास्क की मांग के चलते लोगों को इसे कम कीमत पर मुहैया कराना है.
4/13खास बात ये है कि यह योजना महिलाओं के लिए बड़े काम की साबित हो रही है, क्योंकि इस योजना की पूरी जिम्मेदारी महिला कारोबारियों को सौंपी जा रही है. इससे महिलाएं घर पर रहकर ही पैसा कमा रही है. महिलाएं मास्क बनाने का काम शुरू करके घर बैठे हजारों रुपये की कमाई कर सकती हैं.
5/13इस योजना का मकसद लोगों को मास्क मुहैया कराना है. लेकिन, इस योजना से मध्य प्रदेश सरकार ने मास्क बनाने का काम महिलाओं को दिया गया है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी.
6/13जीवन शक्ति योजना में इस बात का निर्देश दिया है कि महिलाएं केवल सूती कपड़े के मास्क ही बनाएंगी. सरकार ने मास्क की कीमत 11 रुपये तय की है.
7/13महिलाएं जितने भी मास्क बनाएंगी वे सारे मास्क सरकार खरीदेगी. राज्य सरकार इन मास्क को खरीदने के बदले महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगी.
8/13यह योजना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार की है, इसलिए इसका फायदा केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा. शहर में रहने वाली महिलाओं को प्रमुखता दी गई है. इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास आधार नंबर और बैंक खाता जरूर होना चाहिए.
9/13जीवन शक्ति योजना के लिए महिलाएं हेल्पलाइन या वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. रजिस्ट्रेशन या कोई और जानकारी के लिए आप मास्क हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर सकते हैं.
10/13जीवन शक्ति योजना में अब तक 10,000 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. और अब तक 5 लाख मास्क तैयार हो चुके हैं.
11/13यहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद महिला को पहली बार 200 मास्क बनाने का ऑर्डर दिया जाता है. मास्क बनाने के तरीके के बारे में एक वीडियो लिंक भी दिया जाता है. जिसे देखकर महिलाएं मास्क बनाना सीख सकती हैं.
12/13अब इन 200 मास्क को नगर निगम या नगर निकाय के सप्लाई ऑफिसर के ऑफिस में जमा करना होता है. यहां मास्क की क्वालिटी की जांच की जाती है. क्वालिटी सही पाई जाने पर मास्क का अगला ऑर्डर दिया जाता है. इन 200 मास्क का 11 रुपये प्रति मास्क के हिसाब से ऑनलाइन पेमेंट कर दिया जाता है.
13/13आगे का ऑर्डर आपकी क्षमता के मुताबिक दिया जाता है. इस तरह आप इस योजना से जुड़ कर रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं.