&format=webp&quality=medium)
Vande Bharat Train Speed: रेलवे द्वारा यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है. मुंबई,सूरत, वड़ोदरा, दिल्ली और वड़ोदरा अहमदाबाद सेक्शन की वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को जल्द बढ़ाया जाएगा. वेस्टर्न रेलवे ने मिशन रफ्तार के तहत ट्रैक की स्पीड बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है. इसके ट्रायल को रेलवे द्वारा मंजूरी दे दी गई है. वहीं, मुंबई से अहमदाबाद रूट पर मेटल बीन फेंसिंग लगभग कंपलीट हो चुकी है. इससे अहमदाबाद से मुंबई तक के सफर में लगभग 45 मिनट बचेंगे.
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि वंदे भारत की स्पीड को 160kmph तक करने की तैयारी के साथ-साथ मिशन रफ्तार में ट्रैक की स्ट्रेंथिंग, ट्रैक की इंप्रूवमेंट, ब्रिज को सुधारना, ओवर हेड वायर को मज़बूत करने जैसे काम शामिल हैं. कवच के इंस्टालेशन से बड़ी मदद मिलेगी. साथ ही मुंबई दिल्ली रूट पर मेटल बीम फेंसिंग पर काम जारी है. इस काम के लिए पश्चिम रेलवे को 3950 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है.
पश्चिम रेलवे के मुताबिक जानवरों से होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए मुंबई-अमहमदाबाद कैटल फेंसिंग वॉल लगाई जाएगी. इसकी लागत 264.42 करोड़ रुपए आएगी. दिल्ली-मुंबई के बीच 1479 किमी लंबा और 1525 लंबे दिल्ली-हावड़ा सेक्शन को भी मिशन रफ्तार के तहत लिया जाएगा. आपको बता दें कि मिशन रफ्तार के तहत वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा. पश्चिम रेलवे ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाले CRS से ट्रायल के अंतिम चरण की परमिशन मांगी थी.
मुंबई और अहमदाबाद की वंदे भारत ट्रेन से दूरी तय करने में छह घंटे 30 मिनट लगते हैं. यदि ये ट्रायल सफल होता है तो पांच घंटे 45 मिनट लगते हैं. इन दोनों शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है.