&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
Upcoming Vande Bharat Train: देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत बहुत ही तेजी से अपना नेटवर्क पूरे देश में बढ़ा रही है. ट्रेन की सुविधाओं और खासियत को देखते हुए कई राज्यों ने रेलवे से इसे अपने राज्य में जल्द लाने की अपील की है. अभी वर्तमान में 10 रूट्स पर ये ट्रेन चलती है, हांलाकि, रेलवे का दावा है कि बहुत जल्द देश के हर कोने में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की पहुंच होगी. ऐसे में आइए जानते हैं उन रूट्स के बारे में जहां ये पूरी तरह से स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन बहुत जल्द चलने वाली है.
दिल्ली से जयपुर के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) बहुत जल्द आने वाली है. यह ट्रेन दिल्ली, जयपुर, अजमेर रूट पर चलेगी, जिसके बाद दिल्ली से जयपुर 2 घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकता है. हालांकि इसके लिए ट्रैक में कुछ मामूली बदलाव किए जाने हैं. रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि ये 10 अप्रैल से पहले कभी भी आ सकती है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शनिवार को ऐलान किया कि धरती का स्वर्ग माने जाने वाले कश्मीर में बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन आने वाली है. प्रदेश की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए विशेष वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन किया जा रहा है, जिसमें वहां के तापमान, ट्रैक और बर्फबारी जैसी चीजों का ध्यान रखा जाएगा.
प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 8 अप्रैल को देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) की सौगात देने वाले हैं. ये ट्रेन चेन्नई से कोवई (कोयम्बटूर) के बीच दौड़ेगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें