&format=webp&quality=medium)
आज रात से दिल्ली मेट्रो चलाएगी ये रेपिड सेवा (फाइल फोटाे)
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) 22nd October 2019 से गुड़गांव स्थित रेपिड मेट्रो का ऑप्रेशन और मेंटिनेंस की जिम्मेदारी संभालेगी. गुड़गांव को रेपिड मेट्रो को Rapid Metro Rail Gurgaon Limited (RMGL) और Rapid Metro Rail Gurgaon South Limited (RMGSL) ने मिल कर डेवलप किया है. मंगलवार रात से दिल्ली मेट्रो रेपिड मेट्रो को चलाने की जिम्मेदारी संभालेगी.
गुड़गांव में बनाया गया रेपिट मेट्रो लिंक कुल 11.6 किलोमीटर का है
गुड़गांव में बनाया गया रेपिट मेट्रो लिंक कुल 11.6 किलोमीटर का है. इस रूप पर ट्रेनों को पहले के ही शिड्यूल के आधार पर चलाया जाएगा. रेपिट मेट्रो को चलाने के लिए DMRC ने पहले ही अपने स्टॉफ को पूरे रूट पर तैनात कर दिया है. ट्रेन ऑप्रेशन, सिग्नलिंग, टेलिकॉम, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक्शन, सेफ्टी और सिक्योरिटी सभी तरह के कामों के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है.
दिल्ली मेट्रो के पास 389 किलोमीटर लम्बे ट्रैक की जिम्मेदारी
रेपिड मेट्रो के ऑप्रेशन की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली मेट्रो के पास दिल्ली और NCR में अब कुल 389 किलोमीटर लम्बा टैक हो गया है जिसक पर 285 स्टेशन पड़ते हैं. इसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा कॉरीडोर शामिल है.
इन स्टेशनों पर रुकेगी
रेपिड मेट्रो के रूट पर सेक्टर 55-56, सेक्टर 54 चौक, सेक्टर 53-54, सेक्टर 42-43, फेज -1, सिकंदरपुर, फेज-2, फेज-3, मौलसरी ऐवेन्यू, इंडिसेंट बैंक साइबर सिटी और वोडाफोन बेलवेडेर टावर्स मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे.
ये होगी टाइमिंग
गुड़गांव के रेपिड मेट्रो के रूट पर सुबह 6 बजे से ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी. सेक्टर 55-56 और सिंकदरपुर स्टेशनों से सेवा को शुरू किया जाएगा. रेपिड मेट्रो सुबह के समय हर 4.30 मिनट पर उपलब्ध होगी. शाम के समय पीक आवर में ये ट्रेन हर 5.15 मिनट में मिलेगी.