जल्द ही IRCTC की तीसरी प्राइवेट ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलना शुरू हो जाएगी. इस ट्रेन का नाम काशी महाकाल एक्सप्रेस रखा गया है. IRCTC की ये पहली ट्रेन होगी जिसमें सभी डिब्बों में रात में सोने के लिए सीटें होंगी और सभी डिब्बे AC क्लास के होंगे. खबरों के मुताबिक इस पूरी ट्रेन में फस्ट, सेकेंड और थर्ड एसी की सीटी होंगी. इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा. फिलहाल IRCTC दो तेजस ट्रेनें चला रही है. ये दोनों ट्रेनें दिनभर में ही दोनों तरफ का ट्रिप पूरा कर लेती हैं. खबरों के मुताबक IRCTC अपनी इस तीसरी ट्रेन को महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले यानी 20 फरवरी को शुरू कर सकता है.
1/5आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपनी तीसरी तेजस ट्रेन (Tejes Train) चलाने की तैयारी कर ली है.इस ट्रेनें में यात्रियों को वो सभी सुविधाएं मिलेंगी तो IRCTC की अब तक चलाई जा रही देानों ट्रेनों में दी जा रही हैं. IRCTC अब तक दिल्ली से लखनऊ (Delhi-Lucknow) और अहमदाबाद से मुंबई (Ahmedabad-Mumbai) के बीच तेजस ट्रेनें चला रहा है. तीसरी तेजस ट्रेन इंदौर से वाराणसी के बीच चलाए जाने की तैयारी की जा चुकी है. ये पहली तेजस होगी जिसमें स्लीपर कोच होंगे. अब तक चल रही तेजस में चेयरकार कोच लगे हैं.
2/5खबरों के मुताबिक ये इंदौर से वाराणसी के बीच चलाई जाने वाली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी. इसमें दो दिन ये लखनऊ होते हुए जबकि एक दिन इलाहाबाद होकर वाराणसी पहुंचेगी. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ये पहली तेजस ट्रेन होगी जिसके डिब्बे स्लीपर वाले होंगे. अब तक चलाई जा रही दोनों तेजस ट्रेनों में चेयरकार के डिब्बे हैं. आईआरसीटीसी की ये पहली स्लीपर कोच वाली ट्रेन 20 फरवरी से शुरू हो सकती है.
3/5रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के मुताबिक रेलवे की योजना है कि जल्द ही निजी कंपनियों को लगभग 150 ट्रेनों को चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके लिए प्रयास जारी हैं तब तक इनका संचालन आईआरसीटीसी ही करेगा. बजट में वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि 150 ट्रेनों को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (PPP) के तहत चलाने का ऐलान किया है. वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि कई पर्यटक स्थलों को जोड़ने के लिए आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) ट्रेनें चलाई जाएंगी. फिलहाल देश में दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं. जिनके परिणाम से रेलवे काफी उत्साहित है.
4/5भारतीय रेलवे (Indian Railway) के उपक्रम IRCTC ने हाल ही में अमहदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच दूसरी तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को चलाया है.. इस ट्रेन को नए साल में 19.01.2020 से आम लोगों के लिए चलाया गया. अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 6.40 बजे रवाना होती है. दोपहर लगभग 1.10 बजे ये ट्रेन मुंबई सेंटल पहुंचती है. वापसी में इस ट्रेन को मुंबई से दोपहर 3.40 बजे चलाया जाता है. रात 9.55 बजे ये ट्रेन वापस अहमदाबाद पहुंच जाती है. ये ट्रेन अहमदाबाद से चलने के बाद रास्ते में नांदेड, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंचती है.
5/5मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरा, कॉफी मशीन, एलसीडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी. फिलहाल भारतीय रेलवे देश की पहली प्राइवट ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चला रहा है. इस तेजस एक्सप्रेस हुई अच्छी कमाई को देखते हुए ही IRCTC दूसरी ट्रेन चलाने को लेकर काफी उत्साहित है.