भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों को कन्फर्म सीट दिलाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है. नई ट्रेनें चलाने के साथ ही ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने का काम भी पिछले कुछ समय से किया जा रहा है. यात्रियों को कन्फर्म टिकट दिलाने के लिए रेलवे ने एक नई सुविधा शुरू की है. ट्रेनों में अब कन्फर्म सीट के लिए आपको टीटी के चक्कर नहीं लगाने होंगे. रेलवे की नई व्यवस्था के तहत अब आपको आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा. आप ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी ऑनलाइन ले सकेंगे.
1/5रेलवे ने एक नया फीचर शुरू किया है. इस फीचर का नाम online-charts रखा गया है. इस व्यवस्था के जरिए आपकेा ट्रेन में खाली सीटों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी. इस ऐप का सबसे ज्यादा फायदा वेटिंग टिकट वालों को मिलेगा. वेटिंग टिकट वाले यात्री ट्रेन में मौजूद टीटी की मदद से कन्फर्म सीट ले सकेंगे.
2/5अगर वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल जाती है और उसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो अन्य यात्रियों को भी इस ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल सकेगी. खाली सीटों की जानकारी के आधार पर करेंट काउंटर से या ऑनलाइन सीट बुक कर सकते हैं.
3/5रेलवे ने की ओर पारदर्शिता को बढावा देते हुए ट्रेनों में खाली सीट की जानकारी देने के लिए वेबसाइट http://irctc.co.in/online-charts पर यात्रियों को खाली सीटों की जानकारी मिलेगी. यात्री खाली सीटों को इस वेबसाइट से चेक करके उन्हें TTE द्वारा बुक कर सकते है.
4/5रेलवे की online-charts व्यवस्था के तहत ट्रेन में मौजूद टीटी खाली सीटों की जानकारी हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए ऑनलाइन सब्मिट करेगा. ये जानकारी सिस्टम में आते ही खाली सीट की जानकरी यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी और यात्री अगले स्टेशन से इस खाली सीट को बुक कर सकेंगे.
5/5अभी तक देखा गया है कि चार्ट बनने के बाद लोगो को खाली सीटों के बारे में पता नही चलता था. इसकी वजह से रेलवे को भी नुकसान होता था. लेकिन इस एप्प के आने के बाद रेलवे को उम्मीद है कि अब खाली सीटों की संख्या कम होगी.