&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के चलने के समय में बदलाव किया (फाइल फोटो)
उत्तर रेलवे की ट्रेनों का नया टाइमटेबल 01 जुलाई से लागू हो गया है. इसमें उत्तर रेलवे की ओर से 87 रेलगाड़ियों की स्पीड बढ़ाने का निर्णय लिया है. वहीं 10 रेलगाड़ियों के नम्बरों में बदलाव किया गया है.
रेलगाड़ियों के समय में किया गया बदलाव
रेलवे ने 118 रेलगाड़ियों के आने के समय में बदलाव किया गया है. उत्तर रेलवे की ओर से 57 रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय से पहले अपने गंतव्य पन पहुंचेंगी. वहीं 61 रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय के बाद अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी.
रेलगाड़ियों के चलने के समय में भी बदलाव किया गया है. इनमें से 93 रेलगाड़ियों अपने पूर्व निर्धारित समय से पहले चलेंगी वहीं 55 रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय से बाद में चलेंगी.
लखनऊ मंडल में भी बदला ट्रेनों का समय
उत्तर रेलवे ने अपने नए टाइम टेबल में दो ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इनमें गाड़ी संख्या 54393/54394 मुरादाबाद - गजरौला - मुरादाबाद पैसेजर व गाड़ी संख्या 54651/54652 जम्मूतवी – उधमपुर - जम्मू तवी पैसेंजर शामिल हैं.
जम्मू में बदला कुछ ट्रेनों का समय
दस रेलगाड़ियों के नम्बरों में भी बदलाव किया गया है. इन रेलगाड़ियों को अब नए नम्बरों के जरिए चलाया जाएगा. ये हैं इनमें से कुछ प्रमुख ट्रेनें