IRCTC Tour Package : मात्र 5380 रुपए में मिल रहा 2 रात/3 दिन का टूर पैकेज, जानिए कहां-कहां घूमने को मिलेगा

IRCTC के इस टूर पैकेज के जरिए आप लेक सिटी उदयपुर की खूबसूरती को निहार सकते हैं. ये पैकेज बहुत ही किफायती दामों में है. अगर आप इसे बुक कराना चाहते हैं, तो देर न करें.
IRCTC Tour Package : मात्र 5380 रुपए में मिल रहा 2 रात/3 दिन का टूर पैकेज, जानिए कहां-कहां घूमने को मिलेगा

IRCTC आपको किफायती दामों पर करवा रहा है लेक सिटी उदयपुर की सैर (Zee News)

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो इंडियन रेलवे आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. IRCTC के इस टूर पैकेज के जरिए आप लेक सिटी उदयपुर की खूबसूरती को निहार सकते हैं. ये पैकेज बहुत ही किफायती दामों में है. 2 रात/3 दिन के इस पैकेज की शुरुआत मात्र 5380 रुपए से की गई है. पैकेज का नाम है UDAIPUR और कोड है (NJH081). अगर आप इसे बुक कराना चाहते हैं, तो देर न करें. जर्नी के लिए अब थोड़ा ही समय बाकी रह गया है. यहां जानिए इस पैकेज से जुड़ी डिटेल्‍स.

पहले दिन

इस पैकेज की शुरुआत उदयपुर से होगी. यानी आपको उदयपुर तक अपने साधन से पहुंचना होगा. पहले दिन आपको रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल जहां से भी आप चाहें, वहां से आपको पिक किया जाएगा. इसके बाद आपको सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी और बोट राइडिंग के लिए फतेह सागर लेक ले जाया जाएगा. इसके बाद आपको रात भर के लिए एक होटल में ठहराया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

दूसरे दिन

दूसरे दिन ब्रेकफास्‍ट करने के बाद आपको एकलिंगजी, हल्दीघाटी और नाथद्वारा ले जाया जाएगा. तीनों जगहों पर घुमाने के बाद आपको वापस होटल में भेजा जाएगा और रातभर आप अपने होटल में स्‍टे करेंगे.

तीसरे दिन

तीसरे दिन आपको ब्रेकफास्‍ट के बाद कुंभलगढ़ किला ले जाया जाएगा. इसके बाद आपको वापस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल जहां से भी आप चाहें, वहां ड्रॉप किया जाएगा.

ये सुविधाएं मिलेंगी

दो रात और तीन दिन के इस पैकेज में इंडियन रेलवे की ओर से आपको कैब, होटल में ठहरने की व्‍यवस्‍था, ब्रेकफास्‍ट और रात के डिनर की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा टोल का खर्च, पार्किंग का खर्च और सभी तरह के टैक्‍स भी इसमें शामिल किए गए हैं.

5380 रुपए से शुरू है पैकेज

इस पैकेज की शुरुआत 3 सितंबर से होगी. पैकेज में आपको स्‍टैंडर्ड, डीलक्‍स और लक्‍जरी की कैटेगरी मिलेगी. साथ ही सिंगल, डबल और ट्रिपल ऑक्‍यूपेंसी के अलावा टेंपो ट्रैवलर से लेकर इनोवा, टवेरा, डिजायर और इंडिगो जैसी गाड़‍ियों को शामिल करके पैकेज को तैयार किया गया है. पैकेज की शुरुआत 5380 रुपए से की गई है. पैकेज से जुड़ी अन्‍य जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6