दिल्ली से देहरादून जाने वाली इस ट्रेन की सेवा में रेलवे ने किए कई बदलाव, ये जानकारी है जरूरी

भारतीय रेलवे ने 25.08.2019 से ट्रेन संख्या 12206/12205 देहरादून-नई दिल्ली-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस की सेवाओं को कोटा तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस रेलगाड़ी के समय व नम्बर में भी बदलाव किया गया है. नंदा देवी एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाय अब हज़रत निजामुद्दीन होकर चलेगी.
दिल्ली से देहरादून जाने वाली इस ट्रेन की सेवा में रेलवे ने किए कई बदलाव, ये जानकारी है जरूरी

रेलवे ने इस रेलगाड़ी की सेवा में कई बदलाव किए (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे ने 25.08.2019 से ट्रेन संख्या 12206/12205 देहरादून-नई दिल्ली-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस की सेवाओं को कोटा तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस रेलगाड़ी के समय व नम्बर में भी बदलाव किया गया है. नंदा देवी एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाय अब हज़रत निजामुद्दीन होकर चलेगी.

यह होगा इस ट्रेन का शिड्यूल

रेलगाडी संख्या 12206 देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस 25.08.2019 से देहरादून से रात 11.30 बजे की जगह रात 10.30 (संशोधित समय) बजे चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10.40 बजे कोटा जंग्श्न पर पहुँचेगी. यह रेलगाड़ी रास्ते में हरिद्वार (रात 00.08 -00.13), रूड़की (रात 00.58 -01.00), मुजफ्फरनगर (रात 02.16 -02.18), मेरठ सिटी (सुबह 02.58 -03.00), ग़ाज़ियाबाद (सुबह 03.48 -03.50), हज़रत निजामुद्दीन (सुबह 04.35 -04.50), मथुरा (सुबह 06.38 -06.40), भरतपुर ( सुबह 07.01 -07.03), गंगापुर सिटी (सुबह 08.08 -08.10), सवाई माधोपुर स्टेशन पर (सुबह 08.50 -08.52) बजे पहुंचेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

वापसी में ये होगा शिड्यूल

वापसी में यह ट्रेन 12205 कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस 26.08.2019 को कोटा से शाम 05.55 बजे चल कर अगले दिन सुबह 05.40 बजे देहरादून पहुँचेगी. रास्ते में यह रेलगाड़ी सवाई माधोपुर (शाम 07.06 -07.08), गंगापुर सिटी (शाम 07.48 -07.50), भरतपुर (रात 08.53 -08.55), मथुरा (रात 09.40 -09.42), हज़रत निजामुद्दीन ( रात 11.35 -11.50), ग़ाज़ियाबाद (रात 00.28 -00.30), मेरठ सिटी (रात 01.08 -01.10), मुजफ्फरनगर (रात 01.47 -01.49), रूड़की (सुबह 03.12 -03.14) तथा हरिद्वार स्टेशन पर (सुबह 03.55 -04.00) बजे पहुंचेगी.

ट्रेन का नम्बर बदला गया

रेलगाड़ी संख्या 12206 देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस 25.08.2019 से बदले हुए नम्बर 12402 के साथ चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 12205 कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस 26.08.2019 से परिवर्तित नम्बर 12401 चलाई जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6