Real Estate1 hr ago
&format=webp&quality=medium)
मुबई में भारी बारिश से कई ट्रेनें हुई प्रभावित (फाइल फोटो)
मुंबई में भारी बारिश के चलते ट्रेनों पर भी असर पड़ा है. भारी बारिश से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन से ठाणे के बीच मेल लाइन, CSMT से वडाला, अंधेरी, गोरेगांव, वड़ाला सहित कई अन्य लाइनों पर पानी भरने से ट्रेनों को चलाना रोक दिया गया.
बारिश से कई ट्रेनें हुई प्रभावित
मुंबई में तेज बारिश से कई इलाकों में पटरियां पानी में डूब गई हैं. इसको देखते हुए कुछ ट्रनों को आंशिक तौर पर कैंसिल कर के चलाया जा रहा है. रेलवे के अधिकारी लगाातार हालात पर नजर रख रहे हैं. सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने बारिश को देखते हुए कंट्रोल रूम बनाए हैं जहां रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं.