Indian Railways इन 8 प्वाइंट पर करेगा समीक्षा, कमी पाए जाने पर कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर

भारतीय रेलवे (Indian railway) ने ऐसे लगभग 3 लाख कर्मचारियों को समय से पहले रिटायर करने की योजना बनाई है जिनका काम मानकों के अनुरूप नहीं है. रेल मंत्रालय की ओर से सभी जोन के महाप्रबंधकों को पत्र लिख कर ग्रुप C और D श्रेणी के ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित करने की बात कही है जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो या जिन्होंने 2020 के पहले तिमाही तक रेलवे में नौकरी के 30 साल पूरे कर लिए हों.
Indian Railways इन 8 प्वाइंट पर करेगा समीक्षा, कमी पाए जाने पर कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर

रेलवे ने प्रदर्शन के आधार पर 03 लाख कर्मचारियों को रिटायर करने की योजना बनाई (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे (Indian railway) ने ऐसे लगभग 3 लाख कर्मचारियों को समय से पहले रिटायर करने की योजना बनाई है जिनका काम मानकों के अनुरूप नहीं है. रेल मंत्रालय की ओर से सभी जोन के महाप्रबंधकों को पत्र लिख कर ग्रुप C और D श्रेणी के ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित करने की बात कही है जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो या जिन्होंने 2020 के पहले तिमाही तक रेलवे में नौकरी के 30 साल पूरे कर लिए हों. रेलवे ने ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट 09 अगस्त के पहले रेल मंत्रालय को भेजने को कहा है.

पांच साल का रिकॉर्ड जांचा जाएगा

महाप्रबंधकों की ओर से भेजी गई इस लिस्ट में शामिल कर्मचारियों के पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को जांचा जाएगा. इस रिकॉर्ड में कुल सात प्वाइंट के आधार पर इन कर्मचारियों के काम की समीक्षा होगी. यदि कोई कर्मचारी इन सात प्वाइंट पर खरा नहीं उतरता है तो उसे जबरन रिटायर करने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

विभागध्यक्ष करेंगे रिकॉर्ड की जांच

कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच उनके का काम उनके विभागों के अध्यक्ष को दिया गया है. रेलवे बोर्ड की ओर से इस तरह का आदेश सभी जोन को भेजे जाने के बाद रेल कर्मचरियों में भी भय का माहौल बन गया है.

इन आठ प्वाइंट पर होगी कर्मचारियों की समीक्षा

rail

कर्मचारी यूनियन ने दी तीखी प्रतिक्रया

रेलवे बोर्ड की ओर से कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा किए जाने के आदेश पर कर्मचारी संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. रेल कर्मचरियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रेल कर्मचारियों के काम की समीक्षा का काम हर साल किया जाता है. इसमें कुछ नया नहीं है. लेकिन इस बार इसे एक अफवाह की तरह फैलाया गया कि कर्मचारियों को रिटायर कर दिया जाएगा. दरअसल रेलवे में कर्मचारियों की भारी कमी है. रेलवे रिटायर लोगों को बुला कर उन्हें अनुबंध पर रख कर कई सारे काम करवा रही है. ऐसे में रेल कर्मचारियों को रिटायर करने की बात बेमानी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी एक कर्मचारी के साथ भी अन्याय होगा तो पूरे देश में रेलगाड़ियों को चक्का जाम कर दिया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6