रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, आनंद विहार-बिजवासन और चंडीगढ़ स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने आनंद विहार (Anand Vihar), बिजवासन (Bijwasan) और चंडीगढ़ (Chandigarh) रेलवे स्टेशन को आधुनिक और वर्ल्ड क्लास (World Class) बनाने के मकसद से स्टेशन रीडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के तहत तीनों स्टेशन के लिए RFP यानि Request For Proposal मंगाए हैं.
रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, आनंद विहार-बिजवासन और चंडीगढ़ स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

1000-1100 करोड़ रुपए के निजी निवेश के जरिए इन तीन स्टेशन को आधुनिक बनाया जाएगा. (Zee Biz)

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने आनंद विहार (Anand Vihar), बिजवासन (Bijwasan) और चंडीगढ़ (Chandigarh) रेलवे स्टेशन को आधुनिक और वर्ल्ड क्लास (World Class) बनाने के मकसद से स्टेशन रीडेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के तहत तीनों स्टेशन के लिए RFP यानि Request For Proposal मंगाए हैं. टेंडर प्रक्रिया के जरिए रेलवे ने प्राइवेट प्लेयर से आवेदन मंगाए हैं. सूत्रों के मुताबिक लगभग 1000-1100 करोड़ रुपए के निजी निवेश के जरिए इन तीन स्टेशन को आधुनिक बनाया जाएगा.

रेलवे सूत्रों के मुताबिक - तीनों स्टेशन के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है जबकि 10 जनवरी को दूसरे चरण के तहत चयनित प्राइवेट प्लेयर से आरएफपी मंगाए गए हैं. माना जा रहा है कि 2 महीने से प्राइवेट प्लेयर का सेलेक्शन हो जाएगा, जिसको इन स्टेशन को रीडेवलप कर तमाम यात्री सुविधाओं से लैस आधुनिक स्टेशन बनाया जाएगा.

लक्ष्य है कि साल 2022 तक तीनों स्टेशन को रीडेवलप कर तैयार कर लिया जाए. चंडीगढ़, आनंद विहार और बिजवासन स्टेशन के कायापलट का सबसे बड़ा फायदा रेल मुसाफिरों को होगा. जहां स्टेशन में दाखिल होने से लेकर ट्रेन पकड़ने या फिर स्टेशन से बाहर आने तक का पूरा अनूभव बदल जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रस्ताव के मुताबिक, एयरपोर्ट की तर्ज पर सभी स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट प्‍वाइंट अलग-अलग होंगे. बेहद शानदार कमर्शियल एरिया डेवलेप किया जाएगा, जहां यात्री शॉपिंग या फिर रेस्त्रां में बैठ टाइम बिता सकें. वेंटिंग एरिया भी किसी शानदार लाउंज से कम नहीं होगा.

प्रस्ताव तो यहां तक है कि प्लेटफॉर्म पर बैठ ट्रेन का इंतजार करने की जरूरत भी नहीं होगी बल्कि नए और शानदार वेटिंग एरिया में TV देखते या रिलैक्स करते हुए ट्रेन का इंतजार करने की व्यवस्था हेगी. कैबिनेट मंजूरी के बाद, प्राइवेट प्लेयर को 99 साल के लिए लीज या किराए पर दिया जाएगा.

इन स्टेशनों के अलावा नागपुर, ग्वालियर, अमृतसर औऱ साबरमती रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक और रीडेवलप करने के मकसद से टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है. पहले चरण के तहत RFQ Request for Qualification मंगाई गई है.