&format=webp&quality=medium)
दिल्ली मेट्रो सोमवार से शुरू करेगी कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे (फाइल फोटो)
दुनिया भर के मेट्रो रेल संस्थानों के मानक संगठन ‘कॉमेट’(CoMET) और ‘नोवा’ (NOVA) की प्रबंधक एजेंसी RTSC (रेलवे एंड ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटेजी सेंटर), इस वर्ष 18 मार्च 2019(सोमवार) से 14 अप्रैल 2019 (रविवार) तक ‘छठा उपभोक्ता संतुष्टि सर्वे’ आयोजित करने जा रही है.
इस सर्वेक्षण का मुख उद्देश्य यात्रियों की मेट्रो परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनकी राय से अवगत होना है ताकि उनके सुझावों से मेट्रो सेवा की गुणवत्ता को और सुधारा जा सके. जो मेट्रो यात्री इस सर्वे का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर सर्वे को लिंक के ज़रिए ऑनलाइन पूरा भरना होगा. यह सर्वेक्षण दोनों भाषाओं हिंदी व अंग्रेज़ी में उपलब्ध रहेगा.
जिन महत्वपूर्ण पहलुओं पर सर्वे में राय मांगी गई है, वे हैं-
RTSC द्वारा यह सर्वे विश्व भर की चुनिंदा मेट्रो में एक साथ किया जाता है ताकि दुनिया भर के मेट्रो यात्रियों की
राय मिल सके. इससे दुनिया भर के मेट्रो सिस्टम आने यात्रियों के सुझाव का आदान प्रदान कर अपनी सेवा की
गुणवत्ता में और सुधार कर सकेंगे.