केंद्र सरकार रेलवे के ऑपरेटिंग रेश्यो को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है. ऑपरेटिंग रेश्यो दरअसल रेलवे की आर्थिक स्थिति का पैमाना है. ऑपरेटिंग रेश्यो का सीधा मतलब ये है कि एक रुपया कमाने के लिए रेलवे कितना खर्च करता है.
रेलवे सुरक्षा फंड के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जा सकते हैं. इस फंड का इस्तेमाल सुरक्षा संबंधी कार्यों पर करना होगा.