इन बैंकों का होम लोन है सबसे सस्‍ता, घर खरीदने से पहले कर लें विचार

Home Loan गुड लोन की कैटेगरी में आता है क्‍योंकि आप इसके जरिए ऐसी संपत्ति खरीदते हैं जिसकी कीमत लगातार बढ़ती जाती है. आइए, जानते हैं कि सबसे सस्‍ते होम लोन देने वाले बैंक कौन-कौन से हैं.
इन बैंकों का होम लोन है सबसे सस्‍ता, घर खरीदने से पहले कर लें विचार

इन बैंकों के होम लोन की ब्‍याज दरें हैं सबसे कम (फोटो: zeenews)

हममें से ज्‍यादातर लोग अपने सपनों का घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं. संभवत: यह किसी भी व्‍यक्ति द्वारा लिया जाने वाला सबसे बड़ा लोन होता है. न सिर्फ पैसों के मामले में बल्कि इसे चुकाने की अवधि भी सबसे बड़ी होती है. हो सकता है कि आप जितने का होम लोन ले रहे हों, वह चुकाने के अंत तक लगभग दोगुनी हो जाए लेकिन यह सबसे सस्‍ता होता है और 'गुड लोन' की कैटेगरी में आता है. गुड लोन इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि इससे आप एक संपत्ति अर्जित करते हैं जिसका दाम समय के साथ बढ़ता ही जाता है. आइए, जानते हैं कि किन बैंकों का होम लोन सस्‍ता है.

सबसे सस्‍ते होम लोन

बैंक ब्‍याज दरें (प्रतिशत में)
कॉरपोरेशन बैंक 8.60-9.30
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 8.60-9.60
इंडियन बैंक 8.70-8.80
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 8.75-8.85
इंडियन ओवरसीज बैंक 8.70-8.95
यूको बैंक 8.70-8.95
पंजाब नेशनल बैंक 8.70-8.95
फेडरल बैंक 8.75-9.10
आईडीबीआई बैंक 8.75-9.10
केनरा बैंक 8.75-9.30
इलाहाबाद बैंक 8.75-9.40
सिंडिकेट बैंक 8.75-9.85
(ब्‍याज दरें बैंकों की वेबसाइट्स से ली गई हैं जो 24 जनवरी के अनुसार हैं. लोन की राशि 30 लाख रुपये और अवधि 20 साल मानी गई है.)

Add Zee Business as a Preferred Source

रेडी टु मूव घर खरीदने में है समझदारी
अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो रेडी टु मूव घर ही खरीदने पर विचार करें. भारत में ढेर सारे हाउसिंग प्रोजेक्‍ट कई साल देरी से चल रहे हैं और इनकम टैक्‍स में होम लोन लेने का फायदा आपको तभी मिलता है जब आपको उसका पजेशन मिल जाता है. आपको बताते चलें कि होम लोन के मूलधन के भुगतान पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट धारा 80सी के तहत मिलती है. ब्‍याज के भुगतान पर यह छूट 2 लाख रुपये सालाना है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6