Rakesh Jhunjhunwala को मार्च तिमाही में हुआ नुकसान, 2 शेयर बेच डाले- घट गई कुल नेटवर्थ, देखें लेटेस्ट रिपोर्ट
Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: मार्च तिमाही में दो शेयर बेचे हैं. इनमें एक एस्कॉर्ट का शेयर है. दिसंबर 2021 में बिग बुल ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी. लेकिन, अब वह पूरी तरह इस शेयर से निकल चुके हैं.
Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: मार्च तिमाही खत्म होने के साथ ही बाजार के दिग्गजों के पोर्टफोलियो की सूरत भी बदलने लगी है. इस तिमाही में काफी बदलाव हो चुका है. खासकर बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में बड़ा चेंज देखने को मिला है. उन्होंने इस तिमाही में दो शेयर बेच दिए हैं. वहीं, उनकी कुल नेटवर्थ में भी गिरावट आई है. शेयर बाजार (Stock Market) के बिग बुल (Big Bull) राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियों में शामिल शेयरों पर हर किसी की नजर रहती है. झुनझुनवाला का 'पावरफुल' पोर्टफोलियो (Rakesh Jhunjhunwala Portfolio) देखकर आप भी निवेश के लिए अच्छे शेयर चुन सकते हैं. आइये जानते हैं कि झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में 31 मार्च 2022 तक क्या चेंज हुआ है.
झुनझुनवाला की नेटवर्थ 33,799 करोड़ रुपए से ज्यादा
मार्च 2022 में खत्म हुई तिमाही के अंत में राकेश झुनझनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की नेटवर्थ 35 शेयरों के साथ 33,799.6 करोड़ रुपए है. उनके पोर्टफोलियो में टाटा मोटर्स (Tata Motors), ल्यूपिन (Lupin), टाइटन (Titan), क्रिसिल (Crisil), रैलीज इंडिया (Rallis India), नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) और फेडरल बैंक जैसे दिग्गज शेयर शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने मार्च तिमाही में दो शेयर बेचे हैं. इनमें एक एस्कॉर्ट का शेयर है. दिसंबर 2021 में बिग बुल ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी. लेकिन, अब वह पूरी तरह इस शेयर से निकल चुके हैं. वहीं, दूसरा शेयर है Bilcare Ltd. इसमें से भी पूरी हिस्सेदारी को विड्रॉ कर लिया है.
Canara Bank पर जताया भरोसा
झुनझुनवाला ने एक बार फिर सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara Bank) पर अपना भरोसा जताया है. बिग बुल ने जहां दो शेयर बेचे हैं, वहीं केनरा बैंक में नई खरीदारी की है. राकेश झुनझुनवाला की अब केनरा बैंक में हिस्सेदारी बढ़कर 2 फीसदी हो गई है. दिसंबर तिमाही के दौरान उनकी होल्डिंग बैंक शेयर में 1.6 फीसदी थी. बीते एक साल के दौरान केनरा बैंक में तगड़ा रिटर्न मिला है. इस दौरान शेयर में करीब 90 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. BSE के मुताबिक, मार्च 2022 तिमाही में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में केनरा बैंक के 1.96 फीसदी (3,55,97,400 इक्विटीशेयर) हिस्सेदारी है. जिसकी मौजूदा मार्केट वैल्यू 886 करोड़ रुपए है. दिसंबर तिमाही में उनके पोर्टफोलियो में बैंक के 29,097,400 शेयर थे. जनवरी से मार्च के बीच उन्होंने बैंक के 65 लाख शेयर खरीदे हैं.
STOCK | HOLDING VALUE (RS.) | QTY HELD | MAR 2022 CHANGE % | MAR 2022 HOLDING % | DEC 2021 % |
---|---|---|---|---|---|
Agro Tech Foods Ltd. | 181.2 Cr | 2,003,259 | Filing Awaited | - | 8.2% |
Anant Raj Ltd. | 67.1 Cr | 10,000,000 | Filing Awaited | - | 3.4% |
Aptech Ltd. | 354.5 Cr | 9,668,840 | Filing Awaited | - | 23.4% |
Autoline Industries Ltd. | 10.8 Cr | 1,751,233 | Filing Awaited | - | 4.6% |
Bilcare Ltd. | 16.6 Cr | 1,997,925 | 0% | 8.5% | 8.5% |
Canara Bank | 890.8 Cr | 35,597,400 | 0.4% | 2.0% | 1.6% |
Crisil Ltd. | 1,347.2 Cr | 4,000,000 | Filing Awaited | - | 5.5% |
D B Realty Ltd. | 52.5 Cr | 5,000,000 | Filing Awaited | - | 2.1% |
Delta Corp Ltd. | 651.3 Cr | 20,000,000 | Filing Awaited | - | 7.5% |
Dishman Carbogen Amcis Ltd. | 95.5 Cr | 5,000,000 | Filing Awaited | - | 3.2% |
Edelweiss Financial Services Ltd. | 94.7 Cr | 15,125,000 | Filing Awaited | - | 1.6% |
Escorts Ltd. | - | - | Below 1% | - | 5.2% |
Federal Bank Ltd. | 761.0 Cr | 75,721,060 | Filing Awaited | - | 3.7% |
Firstsource Solutions Ltd. | - | - | - | - | - |
Fortis Healthcare Ltd. | 885.0 Cr | 31,950,000 | Filing Awaited | - | 4.2% |
Geojit Financial Services Ltd. | 125.7 Cr | 18,037,500 | Filing Awaited | - | 7.6% |
GMR Infrastructure Ltd. | - | - | - | - | - |
Indiabulls Housing Finance Ltd. | 87.1 Cr | 5,000,000 | Filing Awaited | - | 1.1% |
Indiabulls Real Estate Ltd. | 56.6 Cr | 5,000,000 | Filing Awaited | - | 1.1% |
Indian Hotels Company Ltd. | 723.6 Cr | 28,566,965 | Filing Awaited | - | 2.2% |
Ion Exchange (India) Ltd. | - | - | - | - | - |
Jubilant Ingrevia Ltd. | 389.8 Cr | 7,520,000 | Filing Awaited | - | 4.7% |
Jubilant Pharmova Ltd. | 470.4 Cr | 10,020,000 | Filing Awaited | - | 6.3% |
Karur Vysya Bank Ltd. | 187.7 Cr | 35,983,516 | Filing Awaited | - | 4.5% |
Lupin Ltd. | - | - | - | - | - |
Man Infraconstruction Ltd. | 52.1 Cr | 4,500,000 | Filing Awaited | - | 1.2% |
Metro Brands Ltd. | 2,360.2 Cr | 39,153,600 | Filing Awaited | - | 14.4% |
Multi Commodity Exchange of India Ltd. | - | - | - | - | - |
National Aluminium Company Ltd. | 316 Cr | 25,000,000 | Filing Awaited | - | 1.4% |
Nazara Technologies Ltd. | 550.9 Cr | 3,294,310 | Filing Awaited | - | 10.1% |
NCC Ltd. | 544.8 Cr | 78,333,266 | Filing Awaited | - | 12.8% |
Orient Cement Ltd. | 39.0 Cr | 2,500,000 | Filing Awaited | - | 1.2% |
Prakash Industries Ltd. | - | - | - | - | - |
Prakash Pipes Ltd. | - | - | - | - | - |
Prozone Intu Properties Ltd. | 8.6 Cr | 3,150,000 | Filing Awaited | - | 2.1% |
Rallis India Ltd. | 513.8 Cr | 19,068,320 | Filing Awaited | - | 9.8% |
Star Health and Allied Insurance Company Ltd. | 7,579.7 Cr | 100,753,935 | Filing Awaited | - | 17.5% |
Steel Authority of India (SAIL) Ltd. | 500.9 Cr | 45,000,000 | Filing Awaited | - | 1.1% |
TARC Ltd. | - | - | - | - | - |
Tata Communications Ltd. | 418.4 Cr | 3,075,687 | Filing Awaited | - | 1.1% |
Tata Motors Ltd. | 1,790.4 Cr | 39,250,000 | Filing Awaited | - | 1.2% |
The Mandhana Retail Ventures Ltd. | - | - | - | - | - |
Titan Company Ltd. | 11,329.3 Cr | 45,250,970 | Filing Awaited | - | 5.1% |
TV18 Broadcast Ltd. | 193.1 Cr | 25,000,000 | Filing Awaited | - | 1.5% |
Va Tech Wabag Ltd. | 153.5 Cr | 5,000,000 | Filing Awaited | - | 8.0% |
VIP Industries Ltd. | - | - | - | - | - |
Wockhardt Ltd. | - | - | Below 1% | - | 2.3% |
शेयर बाजार को लेकर दीवानगी
TRENDING NOW
राकेश झुनझुनवाला 61 साल के हो चुके हैं. उनकी शेयर मार्केट को लेकर दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. काफी पहले से शेयर बाजार (Share Market) की तरफ झुकाव रहा है. एक इंटरव्यू के दौरान झुनझुनवाला ने खुद बताया था कि जब वो 9 साल के थे, वह अपने पिता से शेयर बाजार को लेकर सवाल पूछा करते थे. वह शेयर बाजार के काम करने के तरीके को समझा करते थे. जिन कंपनियों में राकेश निवेश करते हैं, उसके मैनेजमेंट से वह सारी जानकारी जुटाते रहते हैं और मीटिंग, वेबिनार या कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हैं. टाइटन, VIP इंडस्ट्रीज और ल्यूपिन इसके उदाहरण हैं.
12:58 PM IST