&format=webp&quality=medium)
PM Kisan: किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती देने के लिए और किसानों की आय को डबल करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की गई थी. बहुत जल्द केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13वीं किस्त (13th Installment) किसानों के खाते में डालने वाली है. हालांकि इसकी डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन किसानों के खाते में 13वीं किस्त तभी आएगी, जब लाभार्थी किसान अपने बैंक अकाउंट की ई-केवाईसी (e-KYC) को अपने आधार कार्ड से लिंक करा लेंगे. बता दें कि ई-केवाईसी और आधार कार्ड को लिंक कराने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है.
राजस्थान के नोडल अधिकारी मेघराज सिंह रतनू ने पीटीआई के हवाले से कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के लिए बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से सीधा लिंक करना अनिवार्य है. इसकी लास्ट डेट 10 फरवरी है.
अधिकारी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त चाहिए तो बैंक अकाउंट, जिसकी ई-केवाईसी हो, को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक कराना जरूरी है. अधिकारी ने आगे कहा कि ये निर्देश भारत सरकार की ओर से दिए गए हैं.
एक बयान में राजस्थान के नोडल अधिकारी मेघराज सिंह रतनू ने कहा कि जनवरी 2023 तक मौजूद डाटा के मुताबिक, 67 फीसदी ई-केवाईसी और 88 फीसदी बैंक अकाउंट को आधार कार्ड (Aadhaar Card Link to Bank Account) से लिंक नहीं कराया गया है. बता दें कि ये आंकड़ा राजस्थान का है. राजस्थान में 24.45 लाख लाभार्थियों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है और 1.94 लाख लाभार्थियों ने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है.
ये भी पढ़ें: PM KISAN: सरकार के इस फैसले से टूट जाएगा किसानों का दिल, कृषि मंत्री ने संसद में दिया पीएम किसान पर ये ताजा अपडेट
सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर-1555261 और 1800115526 या 011-23381092 दिया है. ये नंबर टोल फ्री हैं. इसके साथ ही आप PM Kisan Yojana की ऑफिशियल ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.