&format=webp&quality=medium)
(Representative Image: indianbank.in)
PM Kisan Credit Card: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 14वीं किस्त का इंतजार हर किसान को है. जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के बैंक अकाउंट 14वीं किस्त भेज सकती है. पीएम किसान योजना के अलावा, सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है, जो उनको आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत बनाने में उनकी मदद करती हैं. इनमें किसान क्रेडिट कार्ड भी शामिल है. हालांकि, ये योजना काफी पुरानी है, लेकिन मोदी सरकार ने इस किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लिंक कर दिया है. पीएम किसान के लाभार्थी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना आसान हो गया है. इसके तहत किसान बिना किसी कोलेटरल के 3 लाख रुपये तक का लोन पा सकते हैं, वो भी बहुत कम ब्याज पर.
किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम ऐसी सरकारी स्कीम है जिसे 1998 में किसानों के एक्स्ट्रा क्रेडिट देने के लिए बनाया गया था. इसे NABARD (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) ने शुरू किया था. अभी इसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लिंक कर दिया गया है. अब पीएम किसान के बेनेफिशियरी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. पीएम किसान के लाभार्थी किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 3 लाख तक का लोन पा सकते हैं, इससे उन्हें अपने खर्चों को कवर करने के लिए शॉर्ट टर्म लोन मिल जाता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें