बुजुर्गों के लिए बेस्ट है Post Office की ये स्कीम, बैंक से ज्यादा मिलेगा ब्याज

Post office senior citizen scheme: देशभर में फैले कोरोना वायरस के बीच अपने भविष्य और पैसे को सुरक्षित रखने के लिए आप पोस्ट ऑफिस में पैसा लगा सकते हैं. यहां आपका पैसा सुरक्षित तो रहेगा ही साथ ही आपको बैंक एफडी से ज्यादा ब्याजा भी मिलेगा. पोस्ट ऑफिस आपके बुढ़ापे के लिए senior citizen scheme लेकर आया है. इस स्कीम में आपको एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है. इसके साथ ही कई अन्य फायदे भी मिलते हैं. आइए आपको इस स्कीम के बारे में डिटेल में बताते हैं- 

1/6

कौन खुलवा सकता है खाता

कौन खुलवा सकता है खाता1/6

सीनियर सिटीज़न्स सेविंग्स स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme - SCSS) में खाता खुलवाने के लिए आपकी आयु सीमा 60 साल होनी चाहिए. 60 साल या उससे ज्यादा आयु के लोग ही इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं. इसके अलावा जिन लोगों ने VRS, यानी Voluntary Retirement Scheme ले रखी है वह लोग भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं.

2/6

कितने रुपए से खुलवा सकते हैं खाता

कितने रुपए से खुलवा सकते हैं खाता2/6

इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम राशि 1000 रुपए है. इसके अलावा इस खात में आप अधिकतम 15 लाख रुपए से ज्यादा नहीं रख सकते हैं. इसके अलावा अगर आपकी खाता खुलवाने की रकम एक लाख रुपए से कम है तो आप नकद पैसे देकर भी खाता खुलवा सकते हैं. वहीं, एक लाख रुपए से ज्यादा पर खाता खुलवाने के लिए आपको चेक देना होगा. 

3/6

मैच्योरिटी पीरियड कितना है

मैच्योरिटी पीरियड कितना है3/6

SCSS का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल की है, लेकिन अगर निवेशक चाहें तो इस समय सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है. इंडिया पोस्ट वेबसाइट के मुताबिक, आप मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ा सकते हैं. इसको बढ़ाने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन करना होगा. 

4/6

कितना मिलता है ब्याज

कितना मिलता है ब्याज4/6

बात दें इस स्कीम में आपको जमा की गई पूंजी पर सालाना 8.7 फीसदी का दर से ब्याज मिलता है. इसके साथ ही इस स्कीम के तहत निवेशकों को इनकम टैक्स में लाभ भी मिलता है. इसके साथ ही खाताधारकों को इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत छूट मिलती है. अगर ब्याज की रकम 50,000 रुपये सालाना से ज्यादा होती है, तो TDS काटा जाता है.

5/6

तिमाही अधार पर मिलता है ब्याज

तिमाही अधार पर मिलता है ब्याज5/6

सीनियर सिटीज़न्स सेविंग्स स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme - SCSS) में निवेशकों को ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है. यानी आपको अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर व जनवरी के पहले वर्किंग डे को क्रेडिट कर दिया जाता है. 

 

6/6

प्रीमैच्योर क्लोजिंग में कट जाती है इतनी राशि

प्रीमैच्योर क्लोजिंग में कट जाती है इतनी राशि6/6

इसके अलावा अगर आप मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने से पहले इस स्कीम को बंद कराते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपकी बचत की रकम में कुछ डिडक्शन कर लेगा. अगर आप एक साल बाद प्रीमैच्योर क्लोजिंग करते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपकी जमा रकम का 1.5 फीसदी हिस्सा काट लेता है और बची हुई राशि आपके खाते में क्रेडिट कर दी जाती है. 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6