अगर आपने पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा रखा है और आप पोस्ट ऑफिस का एटीएम लेने का विचार कर रहे हैं तो आप उसे आसानी से ले सकते हैं. पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) लॉन्च होने के बाद पोस्ट ऑफिस एटीएम भी अपडेट हो गया है. बता दें कि इंडिया पोस्ट कई सेविंग्स स्कीम ऑफर करता है, जहां निवेश करने पर आपको बैंक अकाउंट (Bank Account) से ज्यादा ब्याज मिलता है.
1/5पोस्ट ऑफिस में आप सेविंग्स अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (RD), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), किसान विकास पत्र, मंथली इनकम स्कीम अकाउंट (MIS), सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) शामिल हैं. इन सभी स्कीम्स में ब्याज दर अलग-अलग रहती है.
2/5बता दें कि इस समय सेविंग्स अकाउंट के पर सालाना 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस, बैंकों की तरह सेविंग्स अकाउंट पर ATM कार्ड की भी देता है, जिसकी मदद से आप आसानी से कैश निकाल सकते हैं.
3/5पोस्ट ऑफिस बचत खाता रखने वाला व्यक्ति ATM कार्ड से कैश निकासी कर सकता है. हालांकि इसमें भी कैश निकासी की सीमा, ट्रांजेक्शन चार्ज तय होते हैं. इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस पर आपको कई सुविधाएं भी मिलती हैं.
4/5इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर एटीएम के माध्यम से आप 25,000 रुपए तक की कैश निकासी कर सकते हैं. एक ट्रांजेक्शन में आप अधिकतम 10,000 रुपये कैश निकाल सकते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि मेट्रो शहरों में तीन फ्री ट्रांजेक्शन और गैर-मेट्रो शहरों में ऐसे 5 फ्री ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं.
5/5इंडिया पोस्ट ग्राहकों को सभी पोस्ट ऑफिस ATMs से फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है. हालांकि एक दिन में केवल 5 वित्तीय ट्रांजेक्शन ही किए जा सकते हैं. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस सभी ग्राहकों को पंजाब नेशनल बैंक के ATMs से भी फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है.