31 मार्च के बाद PAN कार्ड हो सकता है 'बेकार', जरूर कर लें ये काम

हर वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड की जरूरत है. यहां तक की सरकार ने शॉपिंग के लिए भी पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है. पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो आपके फाइनेंशियल स्टेटस को भी दिखाता है. लेकिन, तब क्या होगा जब आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा. अगर 31 मार्च 2019 तक आपने एक जरूरी काम नहीं निपटाया तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है. ये आखिरी मौका है जब आप अपने पैन कार्ड को बचा सकते हैं.