देश में 5G नेटवर्क को बढ़ाने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने '5G हैकथॉन' की शुरुआत करने जा रहा है. इस आयोजन विजेता को इनाम के रुप में 2.5 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी. दूरसंचार विभाग ने सरकार, शिक्षा और उद्योग के धारकों के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की है.
1/5इसका आयोजन में नीति आयोग, एमएसएमई मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, सेंटर फॉर डेवेलपमेंट ऑफ टेलीटेलीमैटिक्स (C-DoT) आदि विभाग के लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. इस कार्यक्रम के जरिए सरकार नए आइडिया को ढूंढने की कोशिश कर रही है. बता दें इस आयोजन के जरिए लेटेस्ट टेक्निक की खोज की जाएगी और उसे 5जी उत्पादों और उसके समाधानों के लिए शॉर्टलिस्ट करना है.
2/5इसमें 2.5 करोड़ की पुरस्कार राशि को तीन चरणों में बाटा गया है. इसमें जीतने वाले विजेताओं के लिए एक मौका होगा की वो DoT, MeitY और अन्य लिडिंग कंपनियों के समर्थन से एक 5जी एप्लीकेशन बनाकर तैयार करें. प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में मुख्य रूप से अत्याधुनिक विचारों को अलग तरह से प्रस्तुत करना है. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 100 विचारों को चुना जाएगा, जिसमें प्रोडक्ट को डेवलेप करना और नेटवर्क परीक्षण करने पर 30 सर्वश्रेष्ठ समाधानों का अनुसरण किया जाएगा.
3/5आपको बता दें कि 4जी के मुकाबले 5जी नेटवर्क स्पीड, डेटा और स्पेक्ट्रम दक्षता में कई ज्यादा लंबी छलांग लगाएगा. इसमें सबसे खास होगा की आप विभिन्न आर्थिक कार्यक्षेत्र के लिए अलग अलग ऐप का प्रयोग कर सकेंगे.
4/5बता दें उम्मीदवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा और शासन, कृषि और पशुधन, पर्यावरण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन उद्यम, स्मार्ट शहरों और बुनियादी ढांचे, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग, वित्त और बीमा, रसद और परिवहन, मल्टीमीडिया और प्रसारण सहित 10 श्रेणियों में से 5जी समाधान देने होंगे.
5/5इस प्रतियोगिता में भारत के शैक्षणिक संस्थान के छात्र और पंजीकृत कंपनियां भाग ले सकती है. प्रतियोगिता के जज पैनल में देश भर के शिक्षाविदों, उद्योग के नेताओं और विषय विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा, जो प्रस्तुतियों का आकलन करने के बाद विजेता घोषित करेंगे. प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी आप इस 5ghackathon.in वेबसाइट पर जा सकते है. यहां आपको इस प्रतियोगिता के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी.