बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) पॉलिसी को रिन्यू कराने को लेकर छूट की समयसीमा 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह राहत उन पॉलिसी के लिए है जिनका प्रीमियम पेमेंट मार्च में होना था. लॉकडाउन (बंद) की समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद इरडा ने यह कदम उठाया है.