1 फरवरी का दिन सभी देशवासियों के लिए काफी खास है. केंद्र सरकार 1 फरवरी को बजट पेश कर रही है. बजट के साथ-साथ कल से कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. कल से ATM Card, Gas Cylinder price, LIC policy, WhatsApp Update समेत कई चीजें बदल जाएंगीं. तो आइए हम आपको कुछ नए नियमों के बारे में बताते हैं, जिनमें कल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है-
1/51 फरवरी से पुराने मैग्नेटिक कार्ड (magnatic atm card) काम करना बंद कर देंगे. अगर आपके पास भी पुराना कार्ड है तो उसको तुरंत बैंक में जाकर बदलवा लीजिए नहीं तो आप अपने ही खाते से पैसा नहीं निकाल पाएंगे. भारतीय डाक ने पुराने मैग्नेटिक ATM कार्ड की जगह अपने ग्राहकों को ईएमवी चिप वाले ATM कार्ड देने का फैसला किया है. आरबीआई ने कहा कि ईएमवी चिप वाले कार्ड पुराने कार्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं.
2/5इसके अलावा एलआईसी की भी कई पॉलिसी कल से बंद हो जाएंगी तो अगर आपके पास भी पॉलिसी है तो उसके बारे में अपने एजेंट से बात कर लें. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 31 जनवरी की रात अपनी 23 पॉलिसी बंद करने जा रही है. बता दें इसमें जीवन आनंद, जीवन लक्ष्य, जीवन तरुण, जीवन उमंग समेत कई पॉलिसी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने यूनिट लिंक्ड प्लान न्यू एनडाउनमेंट को भी बंद करने का फैसला लिया है.
3/5इसके अलावा हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां गैस-सिलेंडर की कीमतें जारी करती हैं. वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में परिवर्तन के अनुसार ये दाम तय किये जाते हैं. आज कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है. गैस सिलेंडर पर 224.98 रुपए का इजाफा हुआ है.
4/5कई स्मार्टफोन में WhatsApp भी काम नहीं करेगा. कंपनी लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए-नए फीचर लेकर आती रहती है. इसी के तहत अब से पुराने मोबाइल फोन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा. इनमें 2.3.7 वर्जन वाले एंड्रॉयड और आईओएस 8 वर्जन वाले मोबाइल फोन शामिल हैं.
5/5सरकार अपने खजाने को ध्यान में रखते हुए बजट में कई वस्तुओं पर GST की दर को बढ़ा सकती है. माना जा रहा है कि इस बार बजट में सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला करती है तो फिर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल गुड्स, केमिकल्स और हैंडीक्रॉफ्ट आइटम के महंगे हो सकते हैं. इसके साथ ही मोबाइल फोन की कीमतों में भी मामूल बढ़ोतरी की जा सकती है.