7th Pay Commission: sअगर आप भी टीचर की वैकेंसी की तलाश कर रहें हैं तो आपके लिए सुनहार मौका है. दादरा और नगर हवेली प्रशासन (DNH Administration Recruitment) ने पीजीटी (PGT), असिसटेंट टीचर (TGT) और असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (Asstt. Teacher Primary) पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. अगर आप भी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आवेदन कर दें. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2020 से शुरू हो गई है. बता दें यह सभी वैकेंसी सातवें वेतन आयोग के तहत निकाली गई हैं. नौकरी से संबधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें-
1/6इस वैकेंसी पर आवेदन करने की शुरुआती तारीख 25 जनवरी, 2020 हैं. वहीं, आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी, 2020 है. इस वैकेंसी पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है.
2/6बता दें विभाग ने PGT के लिए 101 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसमें UR-36, SC- 19, ST- 07, OBC- 31, EWS- 08 के लिए हैं. इसके अलावा TGT के 125 पद खाली हैं. इसमें UR-35, SC- 23, ST- 13, OBC- 45, EWS- 09 वैकेंसी हैं. वहीं, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी के लिए 97 वैकेंसी खाली हैं. इसमें UR-41, SC- 14, ST- 07, OBC- 26, EWS- 09 वैकेंसी हैं.
3/6पीजीटी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को लेवल 8 के तहत हर महीने 47,000 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए तक सैलरी मिलेगी. वहीं, टीजीटी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत हर महीने 47,600 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा असिस्टेंट टीचर प्राइमरी को लेवल 6 के तहत हर महीने 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए तक सैलरी मिलेगी.
4/6उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. इस वैकेंसी के लिए मिनिमम एजुकेशन 12वीं पास हैं. वहीं टीजीटी कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा पीजीटी कैंडिडेट के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा आवेदनकर्ता के पास बीएड की डिग्री होना भी जरूरी है.
5/6इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए दादरा और नगर हवेली प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट daman.nic.in के माध्यम से 25 जनवरी, 2020 से 24 फरवरी, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले आगे दी गई नोटिफिकेशन (http://dnh.nic.in/Docs/25Jan2020/Adv_Teacher.pdf) के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें.
6/6इन पदों नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.