Pension का बढ़ा दायरा! अगस्‍त तक 4.53 करोड़ हुए सब्‍सक्राइबर, PFRDA ने जारी किया आंकड़ा

अटल पेंशन योजना (APY) के सब्‍सक्राइबर बेस में सालाना आधार पर 33 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल आया है.
Pension का बढ़ा दायरा! अगस्‍त तक 4.53 करोड़ हुए सब्‍सक्राइबर, PFRDA ने जारी किया आंकड़ा

(Representational) 

PFRDA pension subscriber base: देश में पेंशन का दायरा बढ़ रहा है. पेंशन फंड रेग्‍युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने कहा है कि उसकी फ्लैगशिप पेंशन स्‍कीम्‍स में सब्‍सक्राइबर बेस इस साल अगस्‍त में 24 फीसदी बढ़कर 4.53 करोड़ से ज्‍यादा हो गया है. पीएफआरडीए दो पेंशन स्‍कीम्‍स नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) का संचालन करता है. PFRDA की ओर से 17 सितंबर को नए आंकड़े जारी किए गए.

NPS में 24% का इजाफा

PFRDA की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नेशनल पेंशन सिस्‍टम (NPS) के अंतर्गत अलग-अलग स्‍कीम में सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या अगस्‍त 2021 के आखिर तक बढ़कर 453.41 लाख हो गई. अगस्‍त 2020 में यह 365.47 लाख तक थी. इस तरह सालाना आधार पर एनपीएस का सब्‍सक्राइबर बेस यानी पेंशन प्‍लान खरीदने वालों की संख्‍या 24.06 फीसदी बढ़ी है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

APY में 33% आया उछाल

PFRDA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, APY का सब्‍सक्राइबर बेस अगस्‍त 2021 तक 33.20 फीसदी बढ़कर 304.51 लाख हो गया. एसेट के आधार पर देखें तो अगस्‍त तक दोनों स्‍कीम का कुल पेंशन एसेट अंडर मैनेजमेंट 6,47,621 करोड़ रुपये हो गया. सालाना आधार पर इसमें 32.91 फीसदी का उछाल आया है. इसमें से एसेट अंडर APY 18,059 करोड़ रुपये हो गया. इसमें एक साल पहले के मुकाबले करीब 33 फीसदी का इजाफा हुआ है.

NPS, APY पेंशन की दो बड़ी स्‍कीम

सरकार की ओर से देश में पेंशन सोसायटी का दायरा बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पेंशन के दायरे में लाने के लिए एनपीएस और एपीवाई को बढ़ावा दिया जा रहा है. PFRDA की तरफ से इन दोनों स्‍कीम का मैनेजमेंट होता है. NPS संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ध्‍यान में रखकर चलाई जा रही पेंशन स्‍कीम हैं. इसमें केंद्रीय और राज्‍य सरकारों के कर्मचारी, स्‍वायत्‍त संस्‍थाएं, प्राइवेट कंपनियां और अन्‍य संस्‍थानों के कर्मचारी शामिल हैं. ये सभी एनपीएस ले सकते हैं.

दूसरी ओर, असंग‍ठित क्षेत्र के कामगारों को ध्‍यान में रखकर अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत की गई. इसमें कंट्रीब्‍यूशन के आधार पर 1000 से 5000 रुपये मंथली पेंशन की गांरटी है. असंगठित क्षेत्र देश में सबसे ज्‍यादा रोजगार पैदा करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6