&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
Personal loan Tips: इलेक्ट्रॉनिक क्रांति के इस युग में लोन लेना आज बहुत ही आसान हो गया है. आपके विभिन्न जरूरतों के हिसाब से बैंकिंग और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन आपको महज कुछ देर में ही पर्सनल लोन देने को तैयार रहते हैं. ऐसे में आपको कर्ज लेने के पहले खुद से कुछ सवाल पूछना चाहिए. यह आपको कर्ज के जाल में फंसने से बचा सकता है. आइए एक्सिस बैंक से जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.
पर्सनल लोन को कई तरह के व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है. यह पर्सनल शेयर बिना किसी कोलैटरल के बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं. पर्सनल जरूरतों के अलावा सैलरीड कर्मचारी अपने क्रेडिट स्कोर को बनाने या मजबूत करने के लिए भी इसे ले सकते हैं. पर्सनल लोन (Personal loan) लेने के पहले आपको पता होना चाहिए कि आपने यह लोन क्यों लिया है.
लोन लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही लोन लें. कई बार आपको आसानी से आपकी जरूरत से अधिक लोन मिल जाता है, जो कि काफी आकर्षक हो सकता है. लेकिन इस बात का खयाल रखें कि आपको यह पर्सनल लोन ब्याज सहित चुकाना होता है और यदि आप इससे चूकते हैं, तो आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Sore) पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. लोन लेने का यह सबसे महत्वपूर्ण नियम है कि आपके सभी लोन की कुल EMI आपकी मासिक सैलरी के 40 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए.
पर्सनल लोन लेते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप कितनी अवधि के लिए लोन लेना चाहते हैं. लंबी अवधि के लिए लोन लेने का मतलब है कि आपकी EMI की राशि कम हो जाएगी. लेकिन इसके लिए आपको पूरी अवधि के दौरान लोन चुकाना होगा. अपनी जरूरत के हिसाब से Personal loan की अवधि का निर्धारण करें.
आपको एक ऐसे फाइनेंसर से उधार लेना चाहिए जिसका लेंडिंग प्रोसेस आसान हो और वह सबसे उचित दर पर ब्याज देता हो. लेकिन जब आप ऐसा कर रहे हों, तो प्रोसेसिंग फीस (Personal Loan Processing Fee), लेट पेमेंट चार्ज और प्री पेमेंट पेनाल्टीज जैसे अन्य शुल्कों पर भी ध्यान दें. थोड़े से रिसर्च के साथ आप अपने लिए एक बेहतर विकल्प की तलाश कर सकते हैं.
आज के समय में पर्सनल लोन (Personal loan) के लिए बैंकों और NBFC के ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं. आप इनमें से अपनी सुविधा अनुसार किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं. यह निर्णय इंटरेस्ट रेट, अन्य चार्जेस, सुविधा शुल्क, प्रोसेसिंग फीस आदि पर निर्भर करता है.