पर्सनल लोन (Personal Loan) लेते वक्त आपको कुछ फीस (Personal Loan Fees) और चार्ज (Personal Loan Charge) के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है. इन शुल्कों को समझना आपके लिए फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) को आसान बना सकता है और आपको अप्रत्याशित खर्चों से बचने में मदद कर सकता है. यहाँ कुछ खास फीस और चार्ज हैं जो पर्सनल लोन लेते समय ध्यान में रखना चाहिए.
1/5यह फीस लोन की प्रोसेसिंग के दौरान बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा लिया जाता है. यह आमतौर पर लोन का 1% होता है, जो 3% तक हो सकती है और कभी-कभी यह राशि न्यूनतम सीमा में भी हो सकती है.
2/5अगर आप लोन की राशि पहले चुका देते हैं यानी पहले से निर्धारित अवधि से पहले, तो कुछ संस्थाएं इसके लिए शुल्क लेती हैं. यह शुल्क आमतौर पर लोन के बैलेंस का 2% से 5% तक हो सकता है. कुछ बैंकों में यह शुल्क पूरी तरह से लागू नहीं होता, खासकर अगर आपने लोन का कुछ हिस्सा चुका दिया हो.
3/5अगर आप अपनी ईएमआई (EMI) को समय पर नहीं चुकाते हैं, तो बैंक या लेंडर लेट फीस लगा सकते हैं. यह शुल्क बैंक द्वारा तय किया जाता है और यह आपकी ईएमआई के आधार पर अलग-अलसग हो सकता है. यह शुल्क आमतौर पर ₹500 से ₹2000 के बीच हो सकता है.
4/5अगर आप लोन की ईएमआई चेक के माध्यम से चुका रहे हैं और चेक बाउंस हो जाता है, तो बैंक आपको बाउंस फीस लगा सकता है. यह शुल्क ₹200 से ₹500 तक हो सकता है. यह भी आपके बैंक पर निर्भर करता है, हो सकता है कि आप पर और ज्यादा चार्ज लगे.
5/5कुछ बैंकों द्वारा पर्सनल लोन पर बीमा पॉलिसी लेने के लिए शुल्क लिया जाता है. इसका उद्देश्य लोन की राशि को जोखिम से बचाना है. यह शुल्क लोन राशि और बीमा पॉलिसी पर निर्भर करता है.