&format=webp&quality=medium)
PAN Card ऐप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के हैं कई तरीके.
PAN Card Application Status Check: पैन-आधार लिंकिंग (PAN-Aadhaar Linking) की अनिवार्यता तो आपको पता ही होगी. अपने पैन कार्ड को एक्टिव बनाए आपको इसे आधार से लिंक कराना है, अब तो इसके लिए डेडलाइन भी आगे खिसका दी गई है. हो सकता है कि कई कारणों की वजह से आपने ये लिंकिंग अभी तक नहीं कराई हो. हो सकता है कि इनमें से एक कारण ये रहा हो कि आपको अपने पैन कार्ड में कुछ संशोधन कराने की जरूरत है, वो हो नहीं रहा. खैर, अब आपके पास पर्याप्त टाइम है कि आप इसे अपडेट करके फिर आधार से लिंक कर लें.
अगर आपने पैन कार्ड में रिवीजन के लिए ऐप्लीकेशन डाला है, जैसे कि आपको इसकी डीटेल या तो अपडेट करानी होंगी, या फिर हो सकता है कि आपको इसकी डीटेल्स करेक्ट करानी हों. इसके लिए आप NSDL (National Securities Depository Limited) की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऐप्लीकेशन डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Aadhaar-PAN Linking: बेफिक्र रहिए, 31 मार्च हो या 30 जून, इन लोगों को पैन-आधार लिंक करने की जरूरत नहीं
आप पैन कार्ड का स्टेटस UTI Portal जैसे- UTIITSL PAN Portal — pan.utiitsl.com या फिर TIN-NSDL one, TIN-NSDL PAN Portal — tin-nsdl.com पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास अकनॉलेजमेंट नंबर हो तो ऐप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं. लेकिन आपका अकनॉलेजमेंट नंबर नहीं मिल रहा, तो भी आप इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. TIN-NSDL PAN Portal- tin-nsdl.com आपको इसकी सुविधा देता है.
ये भी पढ़ें: PAN-Aadhaar Link deadline: अब नहीं देना होगा पैन कार्ड पर जुर्माना! सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान, मत चूकना ये मौका
आप एक फोन कॉल से भी अपने पैन कार्ड का ऐप्लीकेशन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको TIN के कॉल सेंटर पर कॉल करना होगा. इसके लिए आपको अपने फोन में 020-27218080 नंबर पर कॉल मिलानी होगी. कॉल के दौरान आपसे 15 डिजिट का अकनॉलेजमेंट नंबर देना होगा, जिसके बाद आपको आपके पैन कार्ड ऐप्लीकेशन का स्टेटस दे दिया जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें