&format=webp&quality=medium)
Mutual Fund August 2023 AMFI Data
Mutual Fund August 2023 AMFI Data: शेयर बाजार रेंजबाउंड खरीद-बिक्री के बावजूद निवेशकों का म्यूचुअल फंड खासकर इक्विटी सेगमेंट पर भरोसा मजबूत है. अगस्त 2023 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो 20,245.26 करोड़ रुपये रहा. यह पांच महीने में सबसे ज्यादा है. वहीं, SIP के जरिए रिकॉर्ड 15 हजार करोड़ से ज्यादा का इनफ्लो हुआ है. लगातार दूसरे महीने SIP निवेश 15 हजार करोड़ से ज्यादा रहा. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने सोमवार (11 सितंबर) को अगस्त महीने के आंकड़े जारी किए.
AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में SIP के जरिए 15,814 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ है. जबकि जुलाई में एसआईपी इनफ्लो 15,243 करोड़ रुपये था. इस तरह लगातार दूसरे महीने एसआईपी के जरिए 15 हजार करोड़ से ज्यादा का इनफ्लो देखने को मिला. इक्विटी कैटेगरी की बात करें, तो इस साल अब तक का सबसे ज्यादा 20,245.26 करोड़ का इनफ्लो अगस्त में देखने को मिला है. इससे पहले जुलाई 2023 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 7,505 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ था.
AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड की स्माल कैप कैटेगरी (Small cap Funds) में 4265 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया है. इससे पहले जुलाई 2023 में 4,171.44 करोड़ रुपये निवेश स्माल कैप फंड्स में आया था. दूसरी ओर, लार्ज कैप फंड्स से निवेशकों ने लगातार चौथे महीने पैसे निकाले. लार्ज कैप फंड्स से अगस्त में 348.98 करोड़ रुपये का आउटफ्लो देखने को मिला.
आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी कैटेगरी में अगस्त 2023 के दौरान Sectoral/Thematic Funds में सबसे ज्यादा 4,805.81 करोड़ का निवेश आया. इसके बाद Multi Cap Fund में 3,422.14 करोड़, Mid Cap Fund में 2,512.34 करोड़, Large & Mid Cap Fund में 2,113.16 करोड़, Value Fund/Contra Fund में 1,364.62 करोड़, Dividend Yield Fund में 416.29 करोड़ और Flexi Cap Fund से 2,192.86 करोड़ रुपये का निवेश आया. इसके अलावा, ELSS से 26.69 करोड़ और Focused Fund से 471.10 करोड़ रुपये का आउटफ्लो देखने को मिला.
AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, डेट कैटेगरी (Income/Debt Oriented Schemes) से अगस्त 2023 के दौरान 25,872.50 करोड़ से ज्यादा का आउटफ्लो देखने को मिला. सबसे ज्यादा 26,823.68 करोड़ की निकासी लिक्विड फंड (Liquid Fund) से देखने को मिली. दूसरी ओर, Hybrid Schemes में पिछले महीने 17,081.68 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया है. ETF में 1,892.8 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें