Income Tax से जुड़ी धोखाधड़ी पर लगेगी रोक, डिपार्टमेंट ने जारी की ऑफिशियल ई-मेल और SMS आईडी

Income Tax Department: डिपार्टमेंट का कहना है कि संदिग्ध ईमेल को क्लिक करने से पहले चेक करें. सिर्फ जारी की गई लिस्ट के सोर्स पर ही भरोसा करें.
Income Tax से जुड़ी धोखाधड़ी पर लगेगी रोक, डिपार्टमेंट ने जारी की ऑफिशियल ई-मेल और SMS आईडी

कोई ईमेल या कोई एसएमएस प्राप्त होता है तो आप जारी की गई लिस्ट से इसके सही या गलत होने की पहचान कर सकते हैं. (रॉयटर्स)

Income Tax Department: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए ऑफिशियल ईमेल (email) और एसएमएस (SMS) की आईडी की लिस्ट जारी कर दी है. डिपार्टमेंट ने टैक्स चुकाने वालों से यह अपील की है कि किसी भी लुभावने ईमेल या एसएमएस के प्रति सतर्क रहें. इसकी पहचान के लिए ही डिपार्टमेंट ने अपनी लिस्ट जारी की है. अगर आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिलती-जुलती कोई ईमेल या कोई एसएमएस प्राप्त होता है तो आप जारी की गई लिस्ट से इसके सही या गलत होने की पहचान कर सकते हैं.

डिपार्टमेंट का कहना है कि संदिग्ध ईमेल को क्लिक करने से पहले चेक करें. सिर्फ जारी की गई लिस्ट के सोर्स पर ही भरोसा करें. कई टैक्स जमाकर्ताओं ने इनकम टैक्स के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी वाले एसएमएस और ईमेल मिलने की शिकायतें की हैं.

ये हैं ऑफिशियल ईमेल आईडी
@incometax.gov.in, @incometaxindiaefiling.gov.in, @tdscpc.gov.in, @cpc.gov.in, @insight.gov.in, @nsdl.co.in, @utiitsl.com,

Add Zee Business as a Preferred Source

ये हैं ऑफिशियल SMS आईडी
ITDEPT, ITDEFL, TDSCPC, CMCPCI, INSIGT, SBICMP, NSDLTN, NSDLDP, UTIPAN

डिपार्टमेंट की वेबसाइट्स
इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in और www.incometaxindiaefiling.gov.in. उपलब्ध हैं. पहली वेबसाइट डिपार्टमेंट की वेबसाइट है और दूसरी आईटीआईर फाइलिंग के लिए वेबसाइट है. इसके अलावा एक और वेबसाइट है- www.tdscpc.gov.in, जो टीडीएस से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराती है. इसके अलावा www.insight.gov.in वेबसाइट है जो कम्प्लायंस और रिपोर्टिंग पोर्टल है. इस तरह पैन कार्ड से जुड़ी दो वेबसाइट- www.nsdl.co.in और www.utiitsl.com हैं.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

यदि आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिलते जुलते आईडी से ई-मेल प्राप्त होता है या कोई इस तरह का एसएमएस प्राप्त होता है तो उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को webmanager@incometax.gov.in पर या incident@cert-in.org.in पर भेजें. इनकम टैक्स के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं और डिपार्टमेंट का मकसद इस लिस्ट को जारी कर धोखाधड़ी से बचाना है.