&format=webp&quality=medium)
सरकार ने जीपीएफ की ब्याज दरें घटाने की घोषणा की (फाइल फोटो)
केंद्र सरकार ने GPF (जनरल प्रोविडेंट फंड) की ब्याज दर को घटाने का फैसला लिया है. सरकार ने GPF पर जुलाई से सितंबर के लिए ब्याज दर को 7.9 फीसदी रखने का फैसला लिया गया है. केंद्र सरकार ने पिछली तिमाही में (GPF) जनरल प्रोविडेंट फंड पर ब्याज दर 8 प्रतिशत रखी थी. GPF की ब्याज दरें सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे और रक्षा बलों के प्रोविडेंट फंड पर लागू होती हैं.
एक जुलाई से लागू होंगी नई ब्याज दरें
वित्त मंत्रालय की ओस से जारी एक अधिसूचना में जानकारी दी गई है कि GPF (जनरल प्रोविडेंट फंड) और पर 1 जुलाई 2019 से 30 सितंबर 2019 तक ब्याज दर 7.9 फीसदी रहेगी. यह दर एक जुलाई 2019 से लागू मानी जाएगी.
छोटी बचत योजनाओं पर घटाई थी दरें
सरकार ने हाल ही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती की थी. सरकार ने PPF और Senior Citizen Savings Scheme की ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी.