सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जनवरी-मार्च के लिए GPF की दरों का ऐलान, जानें नए रेट्स

GPF Interest Rate: सरकार ने चौथी तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) और इसी तरह के अन्य फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है. यहां जानिए कितना रहेगा ब्याज.
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जनवरी-मार्च के लिए GPF की दरों का ऐलान, जानें नए रेट्स

सरकार ने Q4 के लिए GPF पर 7.1% ब्याज को कायम रखा.

GPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund) लिए ब्याज दरों (Interest Rate) का ऐलान कर दिया है. वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए जीपीएफ (GPF) और इसी तरह के अन्य फंड्स के लिए ब्याज दरों को 7.1% पर कायम रखा है. पिछली यानी 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में भी GPF पर ब्याज दर 7.1% थी.

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को नोटिफिकेशन में कहा, यह दर 1जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए वैलिड है. यह दर 1 जनवरी, 2023 से लागू है. बता दें कि सरकार हर तिमाही के लिए जीपीएफ और इसी तरह के अन्य फंड जैसे CPF, AISPF, SRPF, AFPPF के लिए ब्याज दरों की घोषणा करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या होता है GPF?

जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) अकाउंट सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए है. यह एक तरह की रिटायरमेंट फंड स्कीम है. सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का 15 फीसदी तक GPF खाते में योगदान कर सकते हैं. इस खाते का 'एडवांस' फीचर सबसे खास है. इसमें कर्मचारी जरूरत पड़ने पर GPF खाते से तय रकम निकाल सकता है और बाद में उसे जमा कर सकता है. सरकार GPF में अपनी तरफ से कोई योगदान नहीं करती, इसमें सिर्फ कर्मचारी का योगदान होता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6