&format=webp&quality=medium)
Home Loan EMI: देश के सबसे के भरोसेमंद बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने नए साल में ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. ICICI बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25% तक बढ़ोतरी की है. बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी हो गई हैं. एमसीएलआर में बढ़ोतरी से होम, ऑटो और पर्सलन लोन महंगे हो जाएंगे.
ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट और एक महीने की MCLR रेट 8.40% हो गई. बैंक ने 3 महीने और 6 महीने के MCLR को क्रमशः 8.45%और 8.60% कर दिया. एक साल की MCLR को बढ़ाकर 8.65% कर दिया गया है. आपके होम लोन (EBLR और MCLR दोनों) पर ब्याज दर में बढ़ोतरी के साथ-साथ आपका EMI पेमेंट भी बढ़ेगा. आपका मॉर्गेज लोन जिस बेंचमार्क से जुड़ा है, वह निर्धारित करेगा कि बढ़ोतरी आपको कब प्रभावित करेगी.

आपको बता दें कि RBI ने आईसीआईसीआई बैंक को सबसे भरोसेमंद बैंकों की लिस्ट में शामिल किया है. आरबीआई की D-SIBs लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- किसानों के लिए 'हीरा' साबित हो रहा जीरा, इसकी खेती से बन सकते हैं लखपति, बुवाई से लेकर कमाई तक जानें सबकुछ
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें