काम की बात: 30 नवंबर से पहले जरूर निपटा लें ये 3 काम, नहीं तो रुक सकती है पेंशन

Kaam ki Baat: पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. इसके अलावा भी 2 काम ऐसे हैं, जो आपको 30 नवंबर से पहले निपटा लेने हैं.
काम की बात: 30 नवंबर से पहले जरूर निपटा लें ये 3 काम, नहीं तो रुक सकती है पेंशन

Kaam ki Baat: अगर आपकी पेंशन आती है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. नवंबर महीना खत्म होने से पहले 3 काम आपको जरूर निपटा लेने होंगे, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी पेंशन भी रुक सकती है. बता दें कि पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. इसके अलावा भी 2 काम ऐसे हैं, जो आपको 30 नवंबर से पहले निपटा लेने हैं. आइए जानते हैं कि महीने के अंत तक आपको कौन से काम पहले निपटा लेने हैं.

30 नवंबर से पहले निपटा लें ये काम

अगर आपकी पेंशन आती है तो 30 नवंबर से पहले आपको अपना लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा. अगर नहीं किया तो आपकी पेंशन रुक सकती है. इसके अलावा अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो LIC हाउसिंग फाइनेंस का खास होम लोन इस महीने खत्म हो रहा है, उसे भी आप देख सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

a

लाइफ सर्टिफिकेट करें जमा

पेंशनर्स को अपनी पेंशन पाते रहने के लिए हर साल 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है. ये लाइफ सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता है कि पेंशनधारी जीवित है. अगर आप लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा करेंगे तो आपकी पेंशन रुक सकती है.

LIC हाउसिंग फाइनेंस में होम लोन के लिए अप्लाई

LIC हाउसिंग फाइनेंस ने 2 करोड़ रुपए तक के होम लोन के लिए होम लोन की दर घटाकर 6.66 फीसदी कर दी है. बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 30 नवंबर तक ही वैलिड है और ये होम लोन पर ही लागू होगी. इसके बाद कंपनी ब्याज दरों को बढ़ा सकती है.

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन

जवाहन नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाले चयन परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर है. इस तारीख तक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6