&format=webp&quality=medium)
Aadhaar Card For NRI: देश में सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत ही जरूरी दस्तावेज है और बिना आधार कार्ड के कई बार कई सुविधाओं का अभाव हो सकता है. लेकिन अगर आप नॉन रेजिडेंट इंडियन यानी NRI हैं और देश में आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आसानी से बनवा सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरूरी है. बिना पासपोर्ट के आप आधार कार्ड बनवा ही नहीं सकते. बता दें कि आधार कार्ड 12 नंबर का एक डिजिट होता है, जो UIDAI की ओर से जारी किया जाता है.
कोई भी एनआरआई भारत में किसी भी शहर के आधार सेवा केंद्र से आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है. आधार सेवा केंद्र में अपनी पूरी जानकारी देकर आसानी से आधार कार्ड को बनवाया जा सकता है. अगर जीवनसाथी NRI है तो उसका पासपोर्ट बनवाने के लिए दस्तावेज के तौर पर भारतीय पासपोर्ट का होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Budget 2023: इंश्योरेंस सेक्टर को मिलेगा टैक्स में छूट का बूस्ट? एक्सपर्ट्स से जानें बजट को लेकर क्या हैं उम्मीदें
हाल ही में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR) तकनीक पर एक नई कस्टमर सर्विस शुरू की है. यह सेवा 24×7 मुफ्त उपलब्ध होगी. UIDAI ने ग्राहकों की मदद के लिए 1947 नंबर जारी किया है.
यह हेल्पलाइन नंबर लगभग 12 भाषाओं में काम करता है. इसलिए देश के किसी भी राज्य के लोग इस नंबर पर कॉल करके संपर्क कर सकते है और अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं. इस हेल्पलाइन नंबर पर आप हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, उर्दू और असमिया में बातचीत कर सकते हैं.