7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार देने जा रही है ऐसा तोहफा, पैसों से भर जाएगा अकाउंट, बस 10 दिन दूर

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को 42% से महंगाई भत्ते का भुगतान हो रहा है. लेकिन, अब नया महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा? इस बीच AICPI इंडेक्स के आंकड़े इशारे कर रहे हैं कि इस बार महंगाई भत्ते (DA) में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है.
7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार देने जा रही है ऐसा तोहफा, पैसों से भर जाएगा अकाउंट, बस 10 दिन दूर

आने वाले महीने में केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है.

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आने वाले महीने में सरकार की तरफ से उन्हें बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. ये गिफ्ट उनके महंगाई भत्ते (dearness allowance) को लेकर है. जुलाई के बाद बढ़ने वाले महंगाई भत्ता (DA Hike) में कितना इजाफा होगा, इसको लेकर काफी दिनों से चर्चा है. फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को 42% से महंगाई भत्ते का भुगतान हो रहा है. लेकिन, अब नया महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा? इस बीच AICPI इंडेक्स के आंकड़े इशारे कर रहे हैं कि इस बार महंगाई भत्ते (DA) में जबरदस्त बढ़ोतरी होने वाली है. अप्रैल 2023 तक आंकड़े आए हैं. मई और जून के आंकड़े आने हैं. 10 दिन बाद यानि 30 जून को मई के नंबर्स सामने होंगे. जिससे साफ हो जाएगा कि महंगाई भत्ता में कितना बढ़ोतरी हुई है.

4% बढ़ना तो कन्फर्म है DA

एक्सपर्ट्स की मानें तो महंगाई भत्ते में अभी तक 4% इजाफा होना तय है. AICPI इंडेक्स का नंबर अभी 134.2 अंक पर है. जनवरी 2023 से अब तक नंबर्स में करीब 2 अंक का उछाल आ चुका है. वहीं, DA स्कोर में कुल 2.69 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. अभी मई और जून के नंबर्स भी आने हैं. इसमें कम से कम 1 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने के आसार हैं. इस स्थिति में महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी पहुंच जाएगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडेक्स में मामूली उछाल से भी DA में 1 फीसदी की तेजी आने की पूरी संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

135 अंक तक पहुंचा तो क्या होगा?

अगर AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 135 तक पहुंच जाता है तो निश्चित तौर पर महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में बड़ा उछाल आ सकता है. लेकिन, तब भी DA स्कोर 4 फीसदी ही बढ़ेगा. कुल मिलकर 42+4= 46 फीसदी महंगाई भत्ता हो सकता है. ये केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात होगी. महंगाई भत्ते में इजाफा होने से दूसरे भत्ते भी बढ़ते हैं तो निश्चित तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है.

कैसे होता है DA Hike?

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कंज्यूमर महंगाई यानी All India Consumer price Index पर निर्भर करता है. अगर इस आंकड़े में लगातार इजाफा होता है तो महंगाई भत्ता भी उसी क्रम में बढ़ता है. इस साल की पहली छमाही के लिए कंज्यूमर महंगाई चार महीने के आंकड़े आए हैं. इसमें फरवरी में मामूली गिरावट के बाद मार्च और अप्रैल में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. अप्रैल में AICPI इंडेक्स 134.2 अंक पर रहा है. इससे कन्फर्म है कि आने वाले दिनों में महंगाई भत्ता 4% की दर से बढ़ेगा. लेकिन, अभी मई और जून के आंकड़े आने हैं. अगर ये इंडेक्स 1134.5 तक भी जाता है तो महंगाई भत्ता 4% बढ़ सकता है.

नए फॉर्मूले से मिलेगा महंगाई भत्ता

7th pay commission के तहत महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को लेकर श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदल दिया था. श्रम मंत्रालय ने महंगाई भत्ते (DA Calculation) के आधार वर्ष (Base Year) 2016 में बदलाव किया है. मजदूरी दर सूचकांक (WRI-Wage Rate Index) की एक नई सीरीज जारी की है. श्रम मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016=100 के साथ WRI की नई सीरीज 1963-65 के आधार वर्ष की पुरानी सीरीज की जगह लेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6