7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने 5% बढ़ाया महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सबसे बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाने का ऐलान हुआ.
इस बार कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. (Dna)
इस बार कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. (Dna)
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिला है. केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा किया है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा फायदा है. इसका सीधा फायदा 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 12 के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. एक अनुमान के मुताबिक, DA में 5% इजाफे से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा. DA में बढ़ोतरी जुलाई 2019 से प्रभावी मानी जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाने का फैसला हुआ. इस बार महंगाई भत्ते (DA) में सबसे ज्यादा 5% की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी से 7वां वेतनमान पा रहे कर्मचारी की सैलरी में 900 रुपए से लेकर 12500 रुपए महीना तक इजाफा होगा.
TRENDING NOW
कितना बढ़ा DA
DA की गणना करने वाले एजी ऑफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने 'जी बिजनेस' डिजिटल को बताया कि जनवरी से जून 2019 के बीच AICPI के आंकड़े में महंगाई बढ़ी है. जून का DA 17.09% रहा है जो दिसंबर के मुकाबले 5% से ज्यादा है. इसलिए सरकार ने इतनी बढ़ोतरी की है.
लेट हुआ DA
सरकार ने जनवरी 2019 से DA में 3% की बढ़ोतरी की थी. एचएस तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान दशहरे के पहले करती है. लेकिन इस बार लेट हुआ है. DA का ऐलान मार्च और सितंबर में होता आया है.
3 साल में होगा सबसे ज्यादा फायदा
इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को DA में 3 साल में सबसे ज्यादा हाइक मिला है. अभी सरकारी कर्मचारियों का DA 12 प्रतिशत है. और यह अधिकतम 3% बढ़ा है.
क्या कहते हैं AICPI के आंकड़े
महीना | AICPI | DA% |
जनवरी | 307 | 13.39 |
फरवरी | 307 | 14.02 |
मार्च | 309 | 14.73 |
अप्रैल | 312 | 15.49 |
मई | 314 | 16.29 |
जून | 316 | 17.09 |
जुलाई | 319 | 17.67 |
ऐसे कैलकुलेट होता है DA
> जून 2019 : AICPI-316
> कुल 12 महीने : 3673 (301+301+301+302+302+301+307+307+309+312+314+316)/12)-(261.4)*100/ 261.4)
> DA में बढ़ोतरी : 17%-12%=5%
04:41 PM IST