सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट के लिए यहां निकली बंपर वैकेंसी, जानें क्या है क्राइटेरिया

इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगदरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 700 रुपये देने होंगे. इसी तरह एससी-एसटी कैंडिडेट को 400 रुपये परीक्षा फीस देने होंगे.
सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट के लिए यहां निकली बंपर वैकेंसी, जानें क्या है क्राइटेरिया

कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

अगर आप सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपके लिए अभी अच्छा मौका है. बिहार में बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSSC) ने सब इंस्पेक्टर, सर्जेंट और असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट जेल के पद पर बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है. अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप इन पदों पर 25 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

वैकेंसी से जुड़ी मुख्य बातें
पद का नाम - सब इंस्पेक्टर, सर्जेंट और असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट जेल
खाली पदों की संख्या - 2446
वेतनमान - 29200-92300/-, 35400-112400/- रुपये
योग्यता - ग्रेजुएशन
आयु सीमा - पुरुष के लिए 20 से 37 वर्ष और महिला के लिए 20 से 40 वर्ष
नौकरी करने की जगह - बिहार
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

परीक्षा फीस
इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगदरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 700 रुपये देने होंगे. इसी तरह एससी-एसटी कैंडिडेट को 400 रुपये परीक्षा फीस देने होंगे. कैंडिडेट परीक्षा फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 22 अगस्त 2019 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 25 सितंबर 2019
फीस का भुगतान करने की आखिरी तारीख - 25 सितंबर 2019.

Add Zee Business as a Preferred Source