12वीं पास के लिए दिल्ली पुलिस में नौकरियां, मिलेगी 81,000 तक सैलरी

7th pay commission: दिल्ली पुलिस (delhi police recruitment 2020) के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास नौकरी करने का शानदार मौका है. विभाग ने असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर और टेली प्रिंटर ऑपरेटर के लिए वैकेंसी निकाली हैं. यह सभी वैकेंसी सातवें वेतन आयोग के तहत निकाली गई हैं. योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी पर 27 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. 

1/6

649 पदों पर निकली वैकेंसी

649 पदों पर निकली वैकेंसी1/6

बता दें विभाग ने 649 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस वैकेंसी पर आवेदन 28 दिसंबर 2019 से शुरू हो चुके हैं. वहीं आवेदन करने के लिए अब आपके पास सिर्फ 3 दिन का समय बकाया है तो 27  जनवरी से पहले अपना आवेदन प्रोसेस पूरा कर लें. 

2/6

योग्यता

योग्यता2/6

इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके अलावा आपके पास  मैकेनिक-कम-ऑपरेटर / इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रणाली में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. बता दें इस वैकेंसी पर पुरूष और महिला दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

3/6

सैलरी

सैलरी3/6

इस वैकेंसी पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 7th पे कमीशन के लेवल 4 के तहत सैलरी दी जाएगी. लेवल-4 के तहत आपको हर महीने 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए तक मिलेंगे. 

4/6

उम्र सीमा

उम्र सीमा4/6

इस वैकेंसी में UR/EWS के लिए आयु सीमी 18 से 27 वर्ष तय की गई है. ओबीसी कैंडिडेट के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा एससी/एसटी के लिए 18 से 32 वर्ष है. वहीं, विभागीय कैंडिडेट के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा है. 

5/6

आवेदन फीस

आवेदन फीस5/6

इस वैकेंसी में जनरल/ओबीसी श्रेणी/ EWS के लिए आवेदन शुल्क के रुप में आपको 100 रुपए का भुगतान करना है. वहीं, एससी/एसटी वर्ग/दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट के लिए कोई फीस नहीं है. फीस का भुगतान आप नेटबैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है.

 

6/6

कैसे करें आवेदन

कैसे करें आवेदन6/6

हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ऑपिशियल नोटिफिकेशन के लिए आप (https://www.delhipolice.nic.in/Asst.%20Wireless%20Operator.pdf) इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.