Indian Navy Recruitment 2019 : नौसेना में संगीतकार बनने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

Indian Navy में आपको सेवा की ज़रूरतों के अनुसार विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों में जाना होगा. आपको 15 वर्षों की सेवा की समाप्ति के बाद सेवानिवृत्ति पर "स्नातक के समतुल्य प्रमाणपत्र" दिया जाएगा.
 Indian Navy Recruitment 2019 : नौसेना में संगीतकार बनने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

चयनित अभ्यर्थियों को INS Chilika में 14 साप्ताह का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा (फाइल फोटो- PIB)

आप संगीत में रुचि रखते हैं और एडवेंचर से आपको प्यार है. जीवन में आई चुनौतियों को संगीत से के जादू से उन्हें खूबसूरत लम्हों में बदलने का जज्बा रखते हैं तो यह अवसर आपके लिए है. भारतीय नौसेना ने संगीतज्ञ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय नौसेना ने संगीतकार के पदों पर मैट्रिक पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने की आयु सीमा 17 से 25 वर्ष तय की गई है.

भारतीय नौसेना बैंड एशिया के बेहतरीन बैंडों में से एक है. नौसेना संगीतज्ञ देश के अनौपचारिक राजदूत माने जाते हैं.

काम और काम का माहौल
आपको परेड समारोह और कार्यालय के अन्य समारोहों के दौरान नौसेना के बैंड के हिस्से के रूप में वाद्ययंत्र बजाने होंगे. नौसेना बैंड ने पूरी दुनिया में अपना प्रदर्शन दिया है. आपके काम के माहौल संगीतमय होगा. आप जीतने तरह के वाद्ययंत्रों को सीखना चाहें, सीख सकते हो और इसमें प्रवीणता हासिल कर सकते हो. यदि आप कठोर परिश्रम करोगे तो आप आरकेस्ट्रा का संचालन करना भी सीख लोगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

ट्रेनिंग
चयनित अभ्यर्थियों को INS Chilika में 14 साप्ताह का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके उन्हें आईएनएस कुंजाली में प्रोफेशनल प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा.

नौकरी में ही स्नातक
आपको सेवा की ज़रूरतों के अनुसार विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों में जाना होगा. आपको 15 वर्षों की सेवा की समाप्ति के बाद सेवानिवृत्ति पर "स्नातक के समतुल्य प्रमाणपत्र" दिया जाएगा.

योग्यता
अभ्यर्थी ने कक्षा 10 (मैट्रिकुलेशन परीक्षा) उत्तीर्ण की हो और उसे पश्चिमी मोइशन श्रुति योग्यता में प्रवीणता हो और उसे संगीत के सिद्धान्त की बुनियादी जानकारी हो. उसे किसी वेस्टर्न क्लासिकल या बिंदु / परकशन वाद्ययंत्र का व्यावहारिक दक्षता हो.

अधिक जानकारी के लिए भारती नौसेना का आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6