&format=webp&quality=medium)
आईटी कंपनियां दे रही जॉब की सौगात. (Source: Pixabay)
Indian IT Services sector: देश में घरेलू मार्केट खुलने के साथ ही एक बार फिर भारतीय आईटी सर्विस सेक्टर (Indian IT Services sector) में नौकरी के अवसर आने लगे हैं. एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में करीब 4.5 लाख नई नौकरी आने की संभावना है.
मार्केट इंटेलिजेंस फर्म UnearthInsight के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में आईटी सर्विस सेक्टर में लगभग 17-19 फीसदी की ग्रोथ हुई है, जिससे आईटी सर्विस इंडस्ट्री में 1.75 लाख की नेट कर्मचारियों में वृद्धि होने की उम्मीद है.
UnearthInsight के फाउंडर और सीईओ गौरव वासु ने कहा, "हायरिंग सेक्टर में उद्योग को वर्ष की दूसरी छमाही में पहली छमाही की तुलना में लगभग 12 फीसदी से अधिक कर्मचारियों के जुड़ने में में वृद्धि होने की उम्मीद है."
Zee Business Hindi Live यहां देखें
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय आईटी सर्विस सेक्टर में वित्त वर्ष 2022 के लिए 16-18 फीसदी रेवेन्यू वृद्धि होने की संभावना है.
घरेलू और मल्टीनेशनल दोनों तरह की 30 से अधिक आईटी सर्विस फर्मों में वित्त वर्ष में लगभग 2,50,000 से अधिक फ्रेशर्स के जुड़ने की संभावना है. अगली दो तिमाहियों में आईटी सर्विस सेक्टर में फ्रेशर्स के जुड़ने से आईटी सर्विस फर्म के एट्रिशन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2030 तक आईटी सर्विस इंडस्ट्री के लिए क्लाउड सेवाओं के रेवेन्यू में 80 -100 बिलियन डॉलर के होने की उम्मीद जताई है, जो आईटी सेवाओं के दिग्गजों के बीच ग्लोबल क्लाउड सर्विस की मांग प्रतिस्पर्धा में वृद्धि से प्रेरित है.
रिपोर्ट के मुताबिक सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म बिजनेस में 2030 तक 15 बिलियन से 20 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा.